चुनाव के पहले प्रियंका को उतारना नई बात नहीं : जीवीएल नरसिम्हा

भाजपा के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता जीवीएल नरसिम्‍हा राव ने कांग्रेस पर किया कड़ा प्रहार किया। वहीं मोदी सरकार की साढ़े चार साल की उपलब्धियां भी गिनाईं।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 23 Jan 2019 09:21 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jan 2019 07:15 AM (IST)
चुनाव के पहले प्रियंका को उतारना नई बात नहीं : जीवीएल नरसिम्हा
चुनाव के पहले प्रियंका को उतारना नई बात नहीं : जीवीएल नरसिम्हा

प्रयागराज : चुनाव के पहले प्रियंका वाड्रा को मैदान में उतारना नई बात नहीं है। कांग्रेस पूर्व में भी चुनाव के पहले उन्हें दो बार उतारने की घोषणा कर चुकी है। इससे भाजपा पर कोई फर्क नहीं पडऩे वाला है। यह बातें सर्किट हाउस में राज्यसभा सदस्य और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने पत्रकार वार्ता में कहीं।

कांग्रेस पार्टी पर किया प्रहार

उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि प्रियंका को हर चुनाव के पहले बड़ी उम्मीद के साथ करिश्मे के लिए उतारती है, लेकिन अब नाम नहीं, जनता काम याद रखती है। कहा कि यह पार्टी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है, जिसमें सिर्फ गांधी परिवार के लोग हैं। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने मोदी सरकार की साढ़े चार साल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि छह करोड़ गरीब परिवारों को गैस कनेक्शन दिए गए। दो करोड़ को और देने का लक्ष्य है। सौभाग्य योजना के तहत तीन करोड़ परिवारों को मुफ्त बिजली के कनेक्शन दिए गए और नौ करोड़ घरों में शौचालय बनवाए गए। कांग्रेस सरकार ने गरीबी हटाओ का नारा हमेशा दिया जो सिर्फ राजनीतिक हथकंडा था।

भ्रष्टाचार के खिलाफ बने कड़े कानून

राष्ट्रीय प्रवक्ता ने दावा किया कि मोदी सरकार में भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े कानून बनाए गए हैं। इसका नतीजा है कि विजय माल्या भगोड़ा घोषित हुआ। क्रिश्चियन मिसेल को पकड़ा गया। आरोप लगाया कि हर रक्षा सौदे में गांधी परिवार ने कमीशन खाया है। इससे यह परिवार चौकीदार से डरा हुआ है।

सपा-बसपा गठबंधन पर भी बोले

उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन पर भी प्रहार किया। कहा कि इन्हीं पार्टियों की वजह से कांग्रेस अमेठी और रायबरेली की सीटें जीतती रही है। लेकिन इस बार कांग्रेस को साइकिल पर बैठने से मना कर दिया गया। कहा कि राहुल गांधी अमेठी में कलेक्टर का ऑफिस नहीं बनवा सके तो वह क्या करेंगे। अद बढ़ाना चाहती है अपना प्रभाव  भाजपा गठबंधन में दरार के सवाल पर उन्होंने कहा कि चुनावी समय है। अपना दल (अद) प्रभाव बढ़ाना चाहती है। हालांकि बातचीत से मसला सुलझ जाएगा। 

कुंभ मेले को मिला वर्ल्‍ड हेरिटेज का दर्जा

नरसिम्हा राव ने कहा कि कुंभ मेले और योग दिवस को यूनेस्को द्वारा वल्र्ड हेरिटेज का दर्जा देने का श्रेय मोदी सरकार को देते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने इस तरह का प्रयास कभी नहीं किया। आरोप लगाया कि गांधी परिवार देश की संस्कृति को बहुत दूर रखना चाहती है। कहा कि 2006 से 2012 तक बैंकों से 34 करोड़ लाख रुपये मनमोहन सरकार ने कारपोरेट घरानों को दिलवाकर बैंकों को लुटवाने का काम किया।

chat bot
आपका साथी