मंत्री मोती सिंह ने कहा-सोरांव को नगर पंचायत बनाया जाएगा Prayagraj News

प्रदेश के ग्राम विकास मंत्री मोती सिंह अचानक सोरांव ब्‍लाक पहुंच गए। उन्‍होंने निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देशित किया। सोरांव को नगर पंचायत बनाने का आश्‍वासन भी दिया।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 09 Dec 2019 09:10 AM (IST) Updated:Mon, 09 Dec 2019 02:12 PM (IST)
मंत्री मोती सिंह ने कहा-सोरांव को नगर पंचायत बनाया जाएगा Prayagraj News
मंत्री मोती सिंह ने कहा-सोरांव को नगर पंचायत बनाया जाएगा Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। सोरांव ग्राम पंचायत जल्द ही नगर पंचायत बनेगा। इसके लिए कवायद शुरू हो गई है। 31 दिसंबर तक इसे लेकर जरूरी मापदंडों को पूरा कर लिया जाएगा। यह बातें ग्राम विकास मंत्री मोती सिंह ने कहीं। वह सोरांव ब्लाक का रविवार को निरीक्षण करने पहुंचे थे।

मोती सिंह ने मनरेगा समेत कई योजनाओं के रजिस्टर खंगाला

ब्लाक प्रमुख सोरांव आलोक पांडेय और प्रधान सोरांव की मांग पर मंत्री मोती सिंह ने आश्वस्त करते हुए कहा कि उन्हें नगर पंचायत के लिए तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। इसके पूर्व सोरांव के ब्लाक परिसर में अचानक पहुंचे। ब्लाक पहुंचते ही मंत्री ने परिसर में लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और कर्मचारियों के बैठने के स्थान को देखा। इसके बाद बीडीओ के कमरे में मनरेगा समेत कई योजनाओं के रजिस्टर को खंगालते हुए जमीनी हकीकत जानी।

हाल में उखड़े प्लास्टर को देखकर नाराजगी जताई

ग्राम विकास मंत्री मोती सिंह के ब्लाक पहुंचने पर डीडीओ व बीडीओ भी पहुंचे। मंत्री ने कर्मचारियों के कक्ष का निरीक्षण करते हुए ब्लाक के एक हाल में उखड़े प्लास्टर को देखकर नाराजगी जताई और जल्द ही इसे मरम्मत कराने का निर्देश दिया। बीडीओ कक्ष में उन्होंने मनरेगा से जुडे रजिस्टर को खंगाला और मनरेगा के मस्टर रोल को आनलाइन पूरा नहीं होने पर नाराजगी जताई।

डीडीओ को पात्रों तक योजनाओं को पहुंचाने का निर्देश दिया

प्रधान संघ अध्यक्ष संजय पटेल ने पीएफएमएस ब्लाक के छह ग्राम पंचायतों में पूरा नहीं होने की बात कही जिसे बीडीओ ने तकनीकी समस्या बताई। फाइलों का निरीक्षण करने के बाद मंत्री ने बीडीओ अस्मिता सेन से गांवों के विकास की जानकारी ली। डीडीओ अशोक कुमार मौर्य से लागू योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाने का निर्देश दिया। खंड विकास अधिकारी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ग्राम प्रधान हैं तभी बीडीओ हैं। इसलिए ग्राम प्रधानों के साथ और सहयोग से विकास कार्यों को पूरा कराएं।

सोरांव से प्रतापगढ़ को रवाना हुए

ब्लाक प्रमुख सोरांव आलोक पांडेय से उन्होंने समस्याओं को जाना। ग्राम प्रधान पति सोरांव संतोष केशरवानी ने गोवंश आश्रय स्थल पर गोपालकों को वेतन नहीं मिलने की बात बताई और आश्रय स्थल पर होने वाली समस्याओं से अवगत कराया। मंत्री ने बताया कि 30 रुपये प्रति गोवंश शासन द्वारा दिए जा रहे हैं। जल्द ही और भी व्यवस्था की जाएगी। करीब आधे घंटे रुकने के बाद ग्राम विकास मंत्री प्रतापगढ़ की ओर रवाना हो गए।

बोले मोती सिंह, मातृ रक्षा हमारा पहला धर्म

मंत्री मोती सिंह ने इस दौरान कहा कि हमारे देश की बेटियों की रक्षा के लिए सरकार सतत प्रयासरत है। कानून बनाने के साथ बेटियों की रक्षा के लिए कई हेल्प लाइन नंबर भी जारी किए गए है। मातृ शक्ति का हमेशा सम्मान करना चाहिए। प्रदेश सरकार हर उस अपराध पर कड़ी कार्यवाही करने से पीछे नहीं हटेगी जो समाज के कानून के खिलाफ होगा। उन्होंने कहा कि ऐसी घटना को लेकर वह बहुत दुखी हैं।

chat bot
आपका साथी