क्रिकेट लीग में ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज और देव स्पोर्ट्स को पूर्ण अंक Prayagraj News

सनराइज क्लब व दीक्षित क्लासेज को सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में पराजय मिली। वहीं ईश्‍वर शरण व देव स्पोर्ट्स पब्लिक स्कूल को जीत मिली।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 13 Jan 2020 01:59 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jan 2020 04:02 PM (IST)
क्रिकेट लीग में ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज और देव स्पोर्ट्स को पूर्ण अंक Prayagraj News
क्रिकेट लीग में ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज और देव स्पोर्ट्स को पूर्ण अंक Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। कर्नल एमआर शेरवानी सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग का इन दिनों आयोजन किया जा रहा है। लीग के एक मैच में ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज और दूसरे मैच में देव स्पोर्ट्स पब्लिक स्कूल ने अपने-अपने मैच जीतकर पूर्ण अंक जुटा लिए हैं।

सनराइज क्लब व दीक्षित क्लासेज को मिली पराजय

ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज ने अपने मैदान पर 33.4 ओवर में 169 रन (अविनाश यादव 47, राहुल राजपाल 32, विधिज्ञ पाठक 21 नाबाद, आदर्श मिश्रा 19, निखिल मिश्रा 3/28, आशीष पाल 3/41) बनाकर सनराइज क्लब को 25.3 ओवर में 99 रन (सुनील कनौजिया 31, हर्षित कनौजिया 18, सौरभ सिंह 4/21, राहुल राजपाल 4/18) पर आउट कर दिया। इसी प्रकार ईश्वर शरण इंटर कॉलेज मैदान पर देव स्पोर्ट्स पब्लिक स्कूल ने 40 ओवर में 6 विकेट पर 261 रन (राहुल 119 नाबाद, वर्तुल शुक्ला 58, सुधांशु सिंह 31, नमो यादव 19, अभिषेक कुमार व परिमल दीक्षित 2-2 विकेट) बनाए। जवाब में दीक्षित क्लासेस की टीम 40 ओवर में 9 विकेट पर 214 रन (साहिल 47, नितिन जायसवाल 43, ऐश अरोरा 33, अभिषेक 33, सुधांशु सिंह 3/33, अश्वनी जीत पाल 2/41) ही बना सकी।

विप्लव स्पोर्टिंग ए को विप्लव स्पोर्टिंग बी ने हराया

वहीं आरके अवस्थी अंडर-12 क्रिकेट में विप्लव स्पोर्टिंग बी ने विप्लव स्पोर्टिंग ए को 131 रन से हराया। परेड मैदान पर विप्लव बी ने 35 ओवर में 6 विकेट पर 216 रन (आदेश कनौजिया 50 नाबाद, अक्षय प्रताप 32, सिद्धांत पांडेय 27, जतिन 2/19) बनाकर विप्लव स्पोर्टिंग ए को 32.5 ओवर में 85 रन (जतिन 18, आदर्श पाण्डेय 4/14, वंश मिश्रा 3/10) पर आउट कर दिया।

chat bot
आपका साथी