International Womens Day 2021: प्रयागराज में उठी मांग कि हम महिलाओं में सुरक्षा के भाव जगाएं

International Womens Day 2021 डॉ. प्रिया श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निकारण प्रमुखता से होना चाहिए। तमाम महिलाएं कुपोषण का शिकार हो रही हैं। इसके लिए जरूरी है कि उन्हें संतुलित आहार मिले। प्रत्येक घर में पौष्टिक आहार के लिए सभी को सजग किया जाए।

By Rajneesh MishraEdited By: Publish:Mon, 08 Mar 2021 03:23 PM (IST) Updated:Mon, 08 Mar 2021 05:45 PM (IST)
International Womens Day 2021: प्रयागराज में उठी मांग कि हम महिलाओं में सुरक्षा के भाव जगाएं
प्रयागराज में आयोजित वेबिनार में महिला सशक्‍तीकरण पर जोर दिया गया।

प्रयागराज, जेएनएन। नारी शक्ति है, ऊर्जा पुंज है। समाज को प्रगति के पथ पर ले जाने में महिलाओं की अहम भूमिका है। हम सब का दायित्व है कि अपने आसपास महिलाओं को सुरक्षा दें। उनके प्रति सम्मान का भाव रखें। यह विचार कुलभास्कर आश्रम पीजी कॉलेज में आयोजित वेबिनार में वक्ताओं ने रखे।

कुपोषण से बचने के लिए महिलाएं संतुलित आहार लें : डॉ. प्रिया

मुख्य वक्ता आहार विशेषज्ञ एवं सचिव, आइपेन डॉ. प्रिया श्रीवास्तव रहीं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निकारण भी प्रमुखता से होना चाहिए। तमाम महिलाएं कुपोषण का शिकार हो रही हैं। इसके लिए जरूरी है कि उन्हें संतुलित आहार मिले। प्रत्येक घर में पौष्टिक आहार के लिए सभी को सजग किया जाए। शरीर स्वस्थ होगा तो मन मस्तिष्क भी स्वस्थ रहेगा। डॉ. प्रिया ने बालिकाओं और महिलाओं को दैनिक जीवन में सहजता से उपलब्ध आहार के बारे में जानकारी दी। कहा कि पारंपरिक भोजन में खासकर मोटे अनाजों का प्रयोग बढ़ाया जाए तो अधिक लाभ मिलेगा। कुपोषण की समस्या स्वत: समाप्त हो जाएगी। 

वेबिनार में इनकी रही उपस्थि‍ति

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अर्चना सिन्हा के निर्देशन में यह कार्यक्रम हुआ। संयोजन डॉ. कविता श्रीवास्तवा एवं मनीष श्रीवास्तव ने किया। वेबीनार का संचालन डॉ. आभा त्रिपाठी ने किया जब कि डॉ. पवन कुमार पचौरी ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉलेज मीडिया प्रभारी डॉ. आरए अवस्थी, डॉ. एसपी विश्वकर्मा, डॉ. एसपी यादव, डॉ. प्रिया श्रीवास्तव, डॉ. मनोज कुमार सिंह, डॉ. रितुराज, डॉ. पीयूष, डॉ. प्रेमचंद, मनोज सक्सेना, शशांक एवं अन्य शिक्षकों ने सहयोग दिया।

chat bot
आपका साथी