नशे में धुत पति ने किया पत्नी का कत्ल Prayagraj News

नशे में धुत अंबुज इस बात से बेखबर रहा कि उसकी पत्नी अचेत है। समय से इलाज न मिलने के चलते गंभीर रूप से घायल ननकी की मौत हो गई। जबकि पति वहीं बैठा चिलम फूंकता रहा।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 24 Jun 2019 01:21 PM (IST) Updated:Mon, 24 Jun 2019 01:21 PM (IST)
नशे में धुत पति ने किया पत्नी का कत्ल Prayagraj News
नशे में धुत पति ने किया पत्नी का कत्ल Prayagraj News

 प्रयागराज, जेएनएन : गंगापार के मऊआइमा इलाके में रविवार आधी रात नशे में धुत पति ने पत्नी का कत्ल कर दिया। पत्नी की मौत के बाद भी वह लाश के सामने बैठ चिलम फूंक रहा था। सुबह सूचना पर पुलिस पहुंची और आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है। 

मऊआइमा के छाता डीह गांव निवासी अंबुज नशे का आदी है। वह रोज शराब पीकर घर आता और पत्नी और पिता से विवाद करता था। रविवार रात भी वह नशे में धुत होकर घर पहुंचा। घर पहुंचते ही उसका पिता बेंचू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उनके पति और ससुर के बीच होते देख तीस वर्षीय ननकी देवी बीच बचाव करने आ गई। यह बात पति अंबुज को खराब लगी और पत्नी को पीटने लगा। लात-घूंसों और लाठी-डंडे से पत्नी को इस कदर पीटा कि ननकी अचेत होकर गिर पड़ी। नशे में धुत अंबुज इस बात से बेखबर रहा कि उसकी पत्नी अचेत है। समय से इलाज न मिलने के चलते गंभीर रूप से घायल ननकी की मौत हो गई। जबकि पति वहीं बैठा चिलम फूंकता रहा। सोमवार सुबह आसपास के लोगों ने देखा तो मऊआइमा को पुलिस को सूचना दी। पुलिस ननकी को लेकर अस्पताल गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस आरोपित पति को गिरफ्तार कर थाने ले आई। ननकी के दो बच्चे हैं। मां की मौत से उनका रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है प्रारंभिक जांच में पति ही आरोपित नजर आ रहा है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी