कौशांबी की बहू को मध्य प्रदेश में मिली पीएचडी की उपाधि

मेड़ुआपर निवासी निवासी नत्थूलाल यादव खेती किसानी करते हैं। उनका पुत्र कोमल फौज में हैं। उनकी तैनाती इन दिनों महाराष्ट्र में हैं। कोमल की पत्नी उपासना यादव को मध्यप्रदेश जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय ने पीएचडी की उपाधि प्रदान की है। उनको यह उपाधि उनके शोध पर मिली है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 27 Oct 2020 04:44 PM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 04:44 PM (IST)
कौशांबी की बहू को मध्य प्रदेश में मिली पीएचडी की उपाधि
उपासना ने एलीना फिलिप के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश के विकास में पर्यटन की भूमिका पर शोध कार्य किया।

प्रयागराज, जेएनएन। विकास खंड चायल के मेड़ुआपर गांव निवासी उपासना यादव पत्नी कोमल यादव को मध्यप्रदेश में पीएचडी की उपाधि हासिल हुई है। इसकी जानकारी गांव पहुंची तो स्वजनों व ग्रामीणों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

किसान की बहू की उपलब्धि

 मेड़ुआपर निवासी निवासी नत्थूलाल यादव खेती किसानी करते हैं। उनका पुत्र कोमल फौज में हैं। उनकी तैनाती इन दिनों महाराष्ट्र के शहर में हैं। कोमल की पत्नी उपासना यादव को मध्यप्रदेश जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय ने पीएचडी की उपाधि प्रदान की है। उनको यह उपाधि उनके शोध पर मिली है। उपासना ने एलीना फिलिप के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश के विकास में पर्यटन की भूमिका पर शोधकर किया। इसके बाद उनको यह उपाधि मिली है। इसकी जानकारी उनके गांव पहुंची तो लोगों ने मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया।

chat bot
आपका साथी