Panchayat Chunav के प्रचार के दौरान प्रतापगढ़ में भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं में कई बार टकराव

प्रतापगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रचार के आखिरी दिन चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों के समर्थक जगह-जगह आपस में भिड़ते रहे और मारपीट होती रही। पुलिस दिन भर दौड़ती रही। पुलिस का कहना है कि शांति व्यवस्था बनी है।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 07:53 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 07:53 PM (IST)
Panchayat Chunav के प्रचार के दौरान प्रतापगढ़ में भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं में कई बार टकराव
प्रचार के आखिरी दिन चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों के समर्थक जगह-जगह आपस में भिड़ते रहे

प्रयागराज, जेएनएन।  प्रतापगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रचार के आखिरी दिन चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों के समर्थक जगह-जगह आपस में भिड़ते रहे और मारपीट होती रही। पुलिस दिन भर दौड़ती रही।

दोनों पक्षों ने दी तहरीर, जांच में जुटी पुलिस

महेशगंज थाना क्षेत्र के ऐंधा चकरा गांव निवासी सुरेश नारायण उर्फ पुज्जू की पत्नी संगीता देवी सपा से बाबागंज प्रथम से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रही है, चुनाव प्रचार के दौरान शनिवार की शाम करीब चार बजे वह प्रचार कर लौट रहे थे कि भाजपा प्रत्याशी क्षमा सिंह के पति अभय प्रताप सिंह पप्पन से उनके काफिले का आमना सामन हो गया। जिस पर भाजपा नेता ने उनकी गाड़ी रोकर समर्थकों के साथ उन्हें मारापीटा। जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटे आई। मारपीट में पुज्जू उपाध्याय का बेटा अंशु (22) और अंकित (20) को चोटें आई। पुज्जू का आरोप है कि भाजपा प्रत्याशी के पति अभय प्रताप सिंह पप्पन ने अपने समर्थकों के साथ राइफल के बट से मारापीटा और तीन वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। उधर पप्पन सिंह का कहना कि सपा उम्मीदवार के पति माइक लगाकर गाली  दे रहे थे जिसे लेकर विवाद हुआ। इस टकराव की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी महेशगंज में भर्ती कराया।


रैली में आमने-सामने भिड़ंत

इसके पहले ऐंधा गांव में प्रधान पद का  चुनाव लड़ रहे शरद कुमार ने अपने समर्थकों के साथ चुनावी रैली निकाली हुए थे। इधर अभय प्रताप  सिंह पप्पन ने भी अपने समर्थकों के साथ मां कुसुम देवी के पक्ष में चुनावी रैली निकाली थी। दोनों प्रत्याशियों की रैली ऐंधा गांव के परान का पुरवा मोहल्ले में आमने सामने हो आ गई। दोनों के समर्थकों के बीच भिडंत हो गई। उनके बीच जमकर मारपीट हुई। अभय प्रताप सिंह पप्पन का कहना था कि शरद सिंह ने उन्हें जान से मारने की नियत से पिस्टल सटा दिया था जिसकी वजह से विवाद हुआ है। मामले में शरद कुमार के समर्थक तीरथ राज सिंह ने भाजपा नेता समेत समर्थकों के खिलाफ पुलिस को की तहरीर दी है। सीओ तनु उपाध्याय का कहना है कि जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएंगा।

chat bot
आपका साथी