प्रयागराज में पूर्व जिला पंचायत सदस्य की कार पर फायरिंग मामले में दो नामजद व एक अज्ञात पर केस दर्ज

मेजा में पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतीशचंद्र मिश्रा निवासी मदरा मेजा शुक्रवार की रात में एक तिलक समारोह से अपनी कार से वापस घर लौट रहे थे। गांव के पास ही घात लगाए अज्ञात लोगों ने उनकी कार पर फायरिंग की थी। आरोपितों पर केस दर्ज हुआ है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 03:50 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 03:50 PM (IST)
प्रयागराज में पूर्व जिला पंचायत सदस्य की कार पर फायरिंग मामले में दो नामजद व एक अज्ञात पर केस दर्ज
पूर्व जिला पंचायत सदस्‍य पर फायरिंग के आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

प्रयागराज, जेएनएन। प्रयागराज जिले के मेजा थानाक्षेत्र के मदरा गांव में पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतीशचंद्र मिश्रा की कार पर शुक्रवार की रात में फायरिंग हुई थी। इस मामले में पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर लिया है। घटना की पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। शनिवार को घटना की जांच को लेकर एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित मेजा में मौजूद रहे।

कार पर की गई थी फायरिंग

पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतीशचंद्र मिश्रा निवासी मदरा, मेजा शुक्रवार की रात में एक तिलक समारोह से अपनी कार से वापस घर लौट रहे थे। गांव के पास ही घात लगाए अज्ञात लोगों ने उनकी कार पर फायरिंग की। हालांकि इसमें कोई जख्‍मी नहीं हुआ। वारदात की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुची पुलिस ने जांच-पड़ताल की।

गांव के ही दो लागों को किया गया नामजद

इस मामले में सतीश चंद्र मिश्रा की तहरीर पर मेजा पुलिस ने गांव के ही दो नामजद किया व एक अज्ञात के विरूद्ध एफआइआर दर्ज की गई है। थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों की लाइसेंसी बंदूक को कब्जे में लेकर फोरेंसिक लैब में जांच के लिए भेजा जा रहा है। घटना की सत्यता की जांच की जा रही है। जल्‍द राजफाश किया जाएगा।

दबंगों ने अवैध असलहा से फायरिंग, मुकदमा दर्ज

चार पहिया सवार लोगों ने घर जा रहे युवक पर अवैध असलहा से हमला कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए l पीड़ित ने थाने में नामजद तहरीर दी है। बृसिंह पुर उर्फ रामगढ़ थाना होलागढ़ निवासी राजीव कुमार पुत्र राम सरन यादव का आरोप है कि गुरुवार की रात चांदनी चौक के समीप स्थित नहर की पुलिया के पास हमला किया गया था। घात लगाए बैठे चार लोगों ने गाड़ी रोककर जान से मारने की नीयत से अवैध असलहा से बोनट व सामने के शीशे पर हमला कर दिया था। हालांकि पीड़ित ने किसी तरीके से बचकर भाग निकला। दबंगों ने जान से मारने की धमकी दी थी। वहीं पीड़ित की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

chat bot
आपका साथी