भाजपाइयों ने पूजन कर प्रधानमंत्री के लिए मांगी लंबी उम्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने गुरुवार को जगह जगह फल वितरित किए। उनके दीर्घायु की प्रार्थना की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Sep 2020 07:58 PM (IST) Updated:Thu, 17 Sep 2020 07:58 PM (IST)
भाजपाइयों ने पूजन कर प्रधानमंत्री के लिए मांगी लंबी उम्र
भाजपाइयों ने पूजन कर प्रधानमंत्री के लिए मांगी लंबी उम्र

जागरण संवाददाता, प्रयागराज : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने गुरुवार को मंदिरों में पूजन कर उनकी लंबी उम्र की कामना की। महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के नेतृत्व में करेलाबाग स्थित कुष्ठ रोग आश्रम में फल वितरण किए गए। मौके पर गया प्रसाद निषाद, गिरि बाबा, बृजेश मिश्र, वरुण केसरवानी, राजेश केसरवानी मौजूद रहे।

सागर पेशा मलिन बस्ती, हाट स्टफ चौराहा और वात्सलय अस्पताल सिविल लाइंस में डॉ. कीर्तिका अग्रवाल ने फल वितरित किए। भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष माया द्विवेदी ने डाडिया बस्ती अल्लापुर में बच्चों को फल, बिस्किट, टॉफी बांटी। इसी क्रम में कुछ कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुबोध सिंह के नेतृत्व में दरभंगा में सफाई अभियान चलाया। भाजपा पार्षद पवन श्रीवास्तव व पूर्व पार्षद नीरज गुप्त के नेतृत्व में संगम वाले हनुमान मंदिर में पूजनकर प्रधानमंत्री के लिए दीर्घायु की कामना कर फल बांटे। मौके पर योगी सत्यम महाराज, अजीत श्रीवास्तव, विनोद सोनकर आदि मौजूद रहे। प्रदेश संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ. एलएस ओझा की ओर से मरीजों में फल बांटने के साथ बैरहना में सुंदरकाड का पाठ कराया। बंधवा वाले हनुमान मंदिर के पास फल बांटे। इसमें मनोज मिश्र, मुकेश लारा, पीके पाडेय, हिमालय सोनकर आदि मौजूद रहे।

बच्चों में बांटीं कॉप- किताब : जिला संयोजक लघु उद्योग प्रकोष्ठ के अनुज कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भारद्वाज आश्रम में जरूरतमंद लोगों को फल बांटे। वहां मौजूद बच्चों को कॉपी किताब भी दिए। इस मौके पर संजय गुप्ता, राकेश कुशवाहा, संजय मिश्र, सुजीत कुशवाहा, अनुराग सोनी, संदीप पांडेय आदि मौजूद रहे। फोटो--

कैबिनेट मंत्री ने दिव्यागों को बांटे कृत्रिम अंग

प्रयागराज : भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर ठाकुर दीन हाता बहादुरगंज व हनुमान वाटिका धूमनगंज में 70 दिव्यागों को सहायक कृत्रिम अंग बांटे गए। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी रहीं। डॉक्टरों को दिया सैनिटाइजर व मास्क

प्रयागराज : नवनियुक्त डीयूआरसीसी सदस्य संजय गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर सरोजिनी नायडू बाल चिकित्सालय में इलाज करा रहे बच्चों का कुशल क्षेम पूछा। फल भी वितरित किए। चिकित्सक व स्टाफ के लिए सैनिटाइजर, शील्ड फेस मास्क भी उपलब्ध कराए। इस मौके पर राकेश कुशवाहा, प्रवीण भारतीय आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में भाजपा काशी क्षेत्र शिक्षक प्रकोष्ठ ने भी अन्न वितरण किया। इस मौके पर डॉ. शैलेश पांडेय, विजय श्रीवास्तव आदि लोग शामिल थे। सांसद रीता बहुगुणा जोशी के मीडिया प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने बताया कि सासद जोशी ने अस्पताल से प्रधानमंत्री को जन्म दिन की बधाई दी है। बच्चों को मिठाई व मास्क बांटकर मनाया जन्मदिन

प्रयागराज : भाजपाइयों ने झुग्गी झोपड़ी में जाकर गरीब बच्चों को मिठाई व मास्क बांटकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर पूर्व पार्षद भोला तिवारी, देवेश सिंह, काशी क्षेत्र विधि प्रकोष्ठ संयोजक देवेन्द्र नाथ मिश्र, जायसवाल, बृजेश गुप्ता, रमेश पटेल, कृतज्ञ नारायण आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी