Allahabad Jhansi Snatak Khand Poll : शिक्षा मित्रों और वित्तविहीन शिक्षकों को न्याय आदि होगा सपा का एजेंडा

Allahabad Jhansi Snatak Khand Poll शिक्षा मित्रों बेरोजगारों को आत्महत्या करने के लिए विवश होना पड़ा है। रोजगार और पुरानी पेंशन की बहाली के लिए आंदोलनरत लोगों को लाठियां खानी पड़ी। आरोप लगाया कि भाजपा के प्रत्याशी पिछले दो दशक से विधान परिषद की इस कुर्सी पर बैठे हुए हैं

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 12 Nov 2020 03:10 PM (IST) Updated:Thu, 12 Nov 2020 03:10 PM (IST)
Allahabad Jhansi Snatak Khand Poll : शिक्षा मित्रों और वित्तविहीन शिक्षकों को न्याय आदि होगा सपा का एजेंडा
सपा ने अपनी सरकारों में हमेशा ही कर्मचारियों के लिए ठोस कदम उठाए हैं।

 प्रयागराज,जेएनएन। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र इलाहाबाद–झांसी से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार डॉ. मान सिंह यादव ने झांसी में नामांकन करने के बाद समर्थकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा मित्रों, वित्तविहीन शिक्षकों को न्याय, बेरोजगारों को रोजगार और पुरानी पेंशन योजना की बहाली, कर्मचारियों की तरह शिक्षकों को भी चिकित्सकी सुविधा, आंगनबाड़ी, शिक्षा प्रेरक, रोजगार सेवक, कम्प्यूटर शिक्षकों के नियमितीकरण, जीव विज्ञान छात्रों को विज्ञान विषय में शामिल कर भर्तियों में लाभ देने आदि मुख्‍य मुद्दे होंगे।

सपा ने हमेशा कर्मचारियों के लिए उठाए हैं ठोस कदम

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवाद के रास्ते पर चलकर सभी वर्गों के हितों को लेकर संघर्ष करेंगे। आगामी 2022 में सपा की सरकार बनने पर इन सभी मुद्दों पर सकारात्मक निर्णय होगा। सपा ने अपनी सरकारों में हमेशा ही कर्मचारियों के लिए ठोस कदम उठाए हैं और यह कार्य आगे भी जारी रहेगा। उन्होने कहा कि भाजपा शासन में सर्वाधिक कर्मचारी वर्ग परेशान हैं। शिक्षा मित्रों, बेरोजगारों को आत्महत्या करने के लिए विवश होना पड़ा है। बेरोजगारों को रोजगार और पुरानी पेंशन की बहाली के लिए आंदोलनरत लोगों को पुलिस की लाठियां खानी पड़ी हैं। आरोप लगाया कि भाजपा के प्रत्याशी पिछले दो दशक से विधान परिषद की इस कुर्सी पर बैठे हुए हैं, लेकिन वित्तविहीन शिक्षकों, शिक्षा मित्रों को न्याय, बेरोजगारों को रोजगार और पुरानी पेंशन योजना की बहाली में फेल साबित हुए हैं।

कार्यकर्ताओं से चुनाव में जुट जाने की अपील

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र इलाहाबाद–झांसी के चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव में जुट जाने की अपील की। सपा जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव ने कहा कि कार्यकर्ता लोगों से मिले और उन्हें पार्टी की नीतियों को बताएं। साथ ही भाजपा पर आरोप लगाया कि किसानों, नौजवानों, मजदूरों, बेरोजगारों के मुद्दे पर पूरी तरह से फेल भाजपा चुनाव जीतने के लिए हर हथकंडे इस्तेमाल कर सकती है।

chat bot
आपका साथी