Aam Aadmi Party: प्रयागराज में विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटी है आप, पार्टी की यह है तैयारी

Aam Aadmi Party आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ.अल्ताफ अहमद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब तक जितनी भी पार्टियां आईं उन्होंने सिर्फ जाति-धर्म के नाम पर ही चुनाव लड़ा है। अब ये तस्वीर आम आदमी पार्टी के मैदान में उतरने के बाद बदलेगी।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Fri, 18 Dec 2020 01:28 PM (IST) Updated:Fri, 18 Dec 2020 01:28 PM (IST)
Aam Aadmi Party: प्रयागराज में विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटी है आप, पार्टी की यह है तैयारी
आम आदमी पार्टी के प्रयागराज के कार्यकर्ताओं में आगामी विधानसभा पोल को लेकर उत्‍साह है।

प्रयागराज, जेएनएन। उत्‍तर प्रदेश में 2022 में विधानसभा चुनाव लड़ने की औपचारिक घोषणा के साथ ही आम आदमी पार्टी इसकी तैयारियों में जुट गई है। इसी के तहत प्रयागराज जिले के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ ने इस घोषणा के लिए पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद दिया है।

जिला प्रभारी विवेक सिंह ने कहा की दिल्ली जैसी सुविधा पाने का हक उत्तर प्रदेश की जनता को भी है। बिजली, पानी, स्वास्थ और स्कूल जैसी सुविधाएं लोगों को हर हाल में मिलनी चाहिए।

आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ.अल्ताफ अहमद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब तक जितनी भी पार्टियां आईं, उन्होंने सिर्फ जाति-धर्म के नाम पर ही चुनाव लड़ा है। अब ये तस्वीर आम आदमी पार्टी के मैदान में उतरने के बाद बदलेगी। अब उत्तर प्रदेश में भी बिजली-पानी, शिक्षा-स्वास्थ्य, रोजगार आदि मुद्दों पर बात होगी। आम आदमी पार्टी जिसके दिल्ली विकास मॉडल को दुनिया ने सराहा है हम वही मॉडल उत्तर प्रदेश में भी लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि खुशी हो रही है ये देख कर की सिर्फ हमारी चुनावी रण में उतरने के एलान से ही अन्य दल स्कूल और हॉस्पिटल जैसे मुद्दों पर बात करने लगे हैं।

आप के जिला प्रभारी विवेक सिंह ने कहा कि पार्टी प्रदेश की जनता को वही सब सुविधाएं मिलेंगी जो दिल्ली की जनता को मिलती है। मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी,मुफ्त शिक्षा, मुफ्त चिकित्सा। उन्होंने कहा कि 24 घंटे बिजली, पानी, मोहल्ला क्लीनिक, चमचमाते सरकारी स्कूल, महिला सुरक्षा के लिए चप्पे चप्पे पर सीसीटीवी कैमरा जैसे तमाम बुनियादी  सुविधाओं पर प्रदेश की जनता का हक है।

chat bot
आपका साथी