चीनी व्यापार खत्म करने को संकल्प यात्रा

जासं, इलाहाबाद : चीनी व्यापार खत्म करने का संदेश देने के लिए गुरुवार को स्वदेशी संकल्प यात्रा निकाली

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Jul 2017 01:00 AM (IST) Updated:Fri, 21 Jul 2017 01:00 AM (IST)
चीनी व्यापार खत्म करने को संकल्प यात्रा
चीनी व्यापार खत्म करने को संकल्प यात्रा

जासं, इलाहाबाद : चीनी व्यापार खत्म करने का संदेश देने के लिए गुरुवार को स्वदेशी संकल्प यात्रा निकाली गई। स्वदेशी जागरण मंच के तत्वाधान में यह यात्रा इलाहाबाद विश्वविद्यालय के यूनियन हाल से रवाना हुई। धूमनगंज, मुंडेरा, म्योराबाद आदि प्रमुख मार्गो से होते हुए यह यात्रा शाम को सुभाष चौराहे पर पहुंची। यहां लोगों ने चीन का पुतला फूंका।

विश्वविद्यालय के पास मृत्युंजय राव परमार, रितेश तिवारी व जयव्रत सिंह के नेतृत्व में छात्रों ने रथ का स्वागत किया। जिला न्यायालय पहुंची रथ यात्रा को बार अध्यक्ष भगवत प्रसाद पांडेय समेत सैकड़ों अधिवक्ताओं ने स्वागत किया। अध्यक्ष ने स्वदेशी के संदेश को अपनाने का आह्वान किया। यहां ह्दयेश मिश्र, सूरज पांडेय, दिलीप शुक्ल रहे। यात्रा हाईकोर्ट के पास पहुंची जहां डा.अंबेडकर जी के मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। यहां पर हिंदी भाषा में सर्वाधिक चार हजार मुकदमे दाखिल करने वाले महेश चंद्र जोशी को मंचन की ओर से सम्मानित किया गया। यहां पंकज उपाध्याय, सुधीर, बृजेंद्रमणि, देवेंद्रमणि, जयप्रकाश गुप्ता, सीपी मिश्र आदि रहे। प्रयाग विभाग यात्रा प्रमुख संयोजक मुकेश ने कहा कि स्वदेशी मंचन ने 2017 को राष्ट्रीय सुरक्षा वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। 29 अक्टूबर को दिल्ली में संपन्न होगी। प्रांतीय संगठन मंत्री अजय, प्रयाग महिला प्रमुख अवधेश कुमारी राय, संपर्क प्रमुख सत्यम सिंह, दत्ताजी, धनंजय सिंह, आदर्श त्रिपाठी, सत्या तिवारी, लक्ष्मी जी, विकास तिवारी आदि रहे।

chat bot
आपका साथी