आधी रात हत्यारोपी के घर छापा, एक गिरफ्तार

जासं, इलाहाबाद : जार्जटाउन थाना क्षेत्र के सोहबतियाबाग मोहल्ले में हुई प्रतियोगी छात्र गौरव त्रिपाठी

By Edited By: Publish:Mon, 02 May 2016 01:03 AM (IST) Updated:Mon, 02 May 2016 01:03 AM (IST)
आधी रात हत्यारोपी के घर छापा, एक गिरफ्तार

जासं, इलाहाबाद : जार्जटाउन थाना क्षेत्र के सोहबतियाबाग मोहल्ले में हुई प्रतियोगी छात्र गौरव त्रिपाठी की हत्या के आरोपी दीपू पटेल के घर शनिवार देर रात पुलिस ने छापा मारा। पुलिस को दीपू तो नहीं मिला मगर उसके घर से एक अन्य मामले में वांछित प्रभाकर नाम का शख्स मिल गया। उसे गिरफ्तार किया गया तो दीपू के परिजन गिरफ्तारी का विरोध करने लगे। इस बीच पुलिस और परिजनों के बीच खासा विवाद हुआ। दीपू पटेल के पिता राममूर्ति ने तोड़फोड़ तो उनकी पत्‍‌नी ने जार्जटाउन और कैंट पुलिस पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुलिस की अराजकता की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हैं। वह उच्चाधिकारियों को दिखाई जाएंगी।

बीते माह जार्जटाउन थाना क्षेत्र के सोहबतियाबाग मोहल्ले में रहने वाले प्रतियोगी छात्र गौरव त्रिपाठी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में दीपू व मांडा के अजय पटेल समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद एफआइआर हुई थी। मामले में अभी तक एक आरोपी ही पकड़ा जा सका है। शनिवार रात जार्जटाउन पुलिस को दीपू के घर में होने की खबर मिली। इस पर एसओ जार्जटाउन आदित्य सिंह और इंस्पेक्टर कैंट महेंद्र सिंह देव ने रात करीब एक बजे दीपू के छापा मारा। वहां से कैंट में दर्ज एक मुकदमे में आरोपी प्रभाकर को गिरफ्तार कर लिया। दीपू के पिता राममूर्ति का आरोप है कि प्रभाकर को फर्जी मुकदमे का आरोपी बनाया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने गेट, सीसीटीवी कैमरा और कमरों में रखा सामान तोड़ा और महिलाओं से बदसलूकी भी की गई। वहीं पुलिस उनके आरोप को गलत बता रही है।

chat bot
आपका साथी