अव्यवस्था पर भड़के लोग

By Edited By: Publish:Mon, 22 Sep 2014 01:27 AM (IST) Updated:Mon, 22 Sep 2014 01:27 AM (IST)
अव्यवस्था पर भड़के लोग

इलाहाबाद : दुर्गापूजा और दशहरा पर्व नजदीक होने के बावजूद शहर में हर तरफ अव्यवस्था होने से नाराज जनहित संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने रविवार को सुभाष चौराहा, सिविल लाइंस में प्रदर्शन किया। नगर निगम, लोकनिर्माण विभाग और बिजली विभाग के अफसरों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि पर्व नजदीक है लेकिन शहर की ज्यादातर सड़कें गड्ढों में तब्दील हैं, गलियां खस्ताहाल होने से चलने लायक नहीं हैं। बिजली के तार भी जगह-जगह झूल रहे हैं, इससे हादसे की भी संभावना बनी रहेगी। प्रदर्शन की अगुवाई समिति के अध्यक्ष प्रमिल केसरवानी ने की। प्रदर्शन में कनक पांडेय, रजनीश केसरवानी, दिनेश विश्वकर्मा, नन्हू पंडित, मोनू गुप्ता, भैया लाल आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी