जंक्शन पर बड़ा हादसा होते होते बचा

By Edited By: Publish:Fri, 19 Sep 2014 01:39 AM (IST) Updated:Fri, 19 Sep 2014 01:39 AM (IST)
जंक्शन पर बड़ा हादसा होते होते बचा

जागरण संवाददाता, इलाहाबाद : आगरा से बेहता पेट्रोल लेकर जा रही मालगाड़ी के एक वैगन में लीकेज होने से हड़कंप मच गया। जानकारी होने पर इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने मौके पर पहुंची और लीकेज दुरुस्त किया। अगर इसमें आग लग जाती तो स्टेशन पर बड़ी घटना हो सकती थी। वैगन की ठीक करने के बाद मालगाड़ी को रवाना किया गया।

इलाहाबाद जंक्शन पर सुबह करीब 8.55 बजे आगरा से बेहता जा रही मालगाड़ी पहुंची। वैगन में पेट्रोल भरा हुआ था। लाइन नंबर पांच पर खड़ी इस मालगाड़ी के इंजन से 30 वैगन से पेट्रोल लीक कर रहा था। इसकी जानकारी जांच कर रहे रेलवे कर्मचारी ने स्टेशन मास्टर को दी। लीकेज काफी तेज होने के कारण स्टेशन पर हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही इंजीनियरिंग विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उसने काफी मशक्कत के बाद उक्त लीकेज को ठीक किया, तब जाकर सबने राहत की सांस ली। उसके बाद 10.23 बजे मालगाड़ी को रवाना किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों का मानना है कि यह तो अच्छा हुआ कि उसे समय रहते दुरुस्त कर दिया गया। लीकेज से बड़ी घटना हो सकती थी। पेट्रोल में अगर आग लग जाती तो स्टेशन में विस्फोट हो सकता था। साथ ही अन्य वैगन भी फट सकते थे।

chat bot
आपका साथी