Amrit Festival of Freedom : अलीगढ़़ में तिरंगा यात्रा में गूंजे भारत माता की जय के जयघोष

Amrit Festival of Freedom अलीगढ़ के अकराबाद में संयुक्‍त रूप से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गयी। तिरंगा यात्रा में ब्‍लाक स्‍वास्‍थ्‍य पुलिस व स्‍कूली छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। यात्रा राष्‍ट्रीय इंटर कालेज से शुरू होकर मेन बाजार विजयगढ़ थाना होते हुए वापस कालेज परिसर पहुंची।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Sat, 13 Aug 2022 05:46 PM (IST) Updated:Sat, 13 Aug 2022 05:47 PM (IST)
Amrit Festival of Freedom : अलीगढ़़ में तिरंगा यात्रा में गूंजे भारत माता की जय के जयघोष
शनिवार को अकराबाद कस्बा में संयुक्त रूप से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। सौजन्‍य : जागरण

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। Amrit Festival of Freedom : आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को अकराबाद कस्बा में संयुक्त रूप से giant tricolor tour निकाली गई।

स्‍कूली छात्र-छात्राओं ने भी किया प्रतिभाग : tricolor tour में ब्लाक, स्वास्थ्य, पुलिस एवं National Inter College आदि विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में संयुक्त रुप से भाग लिया। इस दौरान राष्ट्रीय इंटर कालेज के छात्र एवं छात्रायं काफी तादाद में तिरंगा यात्रा के साथ गगन भेदी नारे लगाते हुये चल रहे थे। यात्रा राष्ट्रीय इंटर कालेज परिसर से आरंभ होकर मेन बाजार विजयगढ़ चौराहा थाना व अस्पताल के सामने से होती हुई पुनः कालेज परिसर पहुंची जहां यात्रा का समापन किया गया।

ये लोग रहे उपस्‍थित : इस दौरान ब्लाक प्रमुख ठा. राहुल सिंह, प्रधानाचार्य डा. आरएन यादव, बीडीओ सुखपाल सिंह, प्रभारी निरीक्षक राम वकील सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डा. वृजेश कुमार, योगेंद्र पाल सिंह बाबूजी, तनुज सिंह, अजय सिंह, कुंवर जीतू सिंह, मनोज कुमार सिंह ऋषि पाल सिंह आदि थे।

कासिमपुर में निकली तिरंगा यात्रा में गूंजा वंदेे मातरम

कासिमपुर। आजादी के 75 वेे अमृत महोत्सव के तहत कासिमपुुर पावर हाउस में दयानंद सरस्वती शिशुु मंदिर की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ केे विभाग चालक राजकुमार एवं कुंवर पाल सिंह ने किया। तिरंगा यात्रा में छह सौ से अधिक छात्र एवं छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

आजादी के अमृत महोत्सव की तिरंगा यात्रा दयानंद सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज सेे शुरू हुई।तिरंगा यात्रा विभिन्न मार्गो से होकर निकली। तिरंगा यात्रा में कई संगठन शामिल हुए।इस दौरान प्र्रधानाचार्य गिरीश कुमार, अम्बरीश, चेतन, रमाशंकर मिश्र, सतवीर सिंह, अनिल कुमार सिंह, सुरेंद्र्र सिंह, दीपक शर्मा, सतीश कुमार, विष्णु ओम सिंह, चेतन कुमार, सुुुनील कुमार, राजवीर सिंह, चांदनी चैहान, चारू शर्मा, राजवीर सिंह आदि मौजूूद रहेे।

chat bot
आपका साथी