ट्रांसफार्मर में तार लगाने को लेकर विवाद में चली गोली, किशोरी घायल Aligarh news

इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव सूरजा (कारौली) में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। एक पक्ष द्वारा फायरिंग की गई। इस दौरान गोली लगने से एक किशोरी घायल हो गई। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Wed, 14 Jul 2021 04:02 PM (IST) Updated:Wed, 14 Jul 2021 05:56 PM (IST)
ट्रांसफार्मर में तार लगाने को लेकर विवाद में चली गोली, किशोरी घायल Aligarh news
आरोपित वीरेन्द्र को गोरई तिराहे से एसआइ अभय प्रताप सिंह ने गिरफ्तार कर लिया।

अलीगढ़, जेएनएन । इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव सूरजा (कारौली) में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। एक पक्ष द्वारा फायरिंग की गई। इस दौरान गोली लगने से एक किशोरी घायल हो गई। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना के एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

ट्रांसफार्मर में तार लगाने को लेकर विवाद

गांव सूरजा (कारोली) निवासी रमन पुत्र धूरी सिंह का कहना है कि मंगलवार की रात्रि करीब 8:30 बजे ट्रान्सफार्मर में बिजली के तार लगाने को लेकर गांव के ही लोगों से विवाद हो गया था। विवाद के बाद वह स्वजन के साथ घर चला गया। कुछ समय बाद वीरेन्द्र पुत्र प्रताप सिंह, पवन व विकास पुत्रगण वीरेन्द्र, सुनीत पुत्र जगदीश, हमवीर पुत्र चन्द्रपाल सिंह निवासी सूरजा (कारौली) एक राय होकर तमंचा व लाठी डन्डे लेकर घर मे घुस आए और जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। एक गोली पुत्री आरती को दाहिने बगल के पास लगी जिससे वह बेहोश हो गई। घायल को जिला चिकित्सालय ले गए। यहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक आरोपित वीरेन्द्र को गोरई तिराहे से एसआइ अभय प्रताप सिंह ने बुधवार की सुबह गिरफ्तार किया था। आरोपित को जेल भेजा गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

chat bot
आपका साथी