खूनी रिश्तों में बढ़ रही नफरत, रिश्तों का हो रहा कत्ल, बह रहा खून, जानिए वजह Aligarh news

अलीगढ़ जागरण संवाददाता। जिले में पिछले दो सप्ताह में चार कत्ल हुए। इन हत्याओं के पीछे कोई बाहरी नहीं बल्कि अपनों के ही चेहरे निकले। कोई जमीन पाने की खातिर तो कोई रकम हड़पने और अपना स्वार्थ पूरा करने के लिए अपनों का ही खून बहा रहा है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 10:15 AM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 10:20 AM (IST)
खूनी रिश्तों में बढ़ रही नफरत, रिश्तों का हो रहा कत्ल, बह रहा खून, जानिए वजह Aligarh news
जिले में पिछले दो सप्ताह में चार कत्ल हुए।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। जिले में पिछले दो सप्ताह में चार कत्ल हुए। इन हत्याओं के पीछे कोई बाहरी नहीं, बल्कि 'अपनों' के ही चेहरे निकले। कोई जमीन पाने की खातिर तो कोई रकम हड़पने और अपना स्वार्थ पूरा करने के लिए अपनों का ही खून बहा रहा है।

लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाएं

पुलिस ने इनमें से तीन घटनाओं का राजफाश किया है। जिसमें हत्यारे दादा-दादी व बेटे के नाम सामने आए हैं। अपनों के खून से हाथ रंगने का सिलसिला यहीं खत्म नहीं हुआ। पांच दिन पहले हुई एक घटना में खून के रिश्तों में संपत्ति के लालच में भाई-भतीजों पर पेट्रोल उड़ेलकर कारखाना संचालक को जलाकर मार डालने का आरोप है। खूनी रिश्तों में इतनी नफरत बढ़ रही है कि खूनी रिश्ते ही एक- दूसरे का खून बहा रहे हैं। जिले में पिछले नौ महीने में हत्या की 86 वारदातें सामने आई हैं। सबसे खास बात है कि हत्या की 35 वारदातों में आरोपित उन्हीं के अपने स्वजन के नाम सामने आए हैं। टप्पल व खैर में मासूम बच्चियों की हत्या की दो घटनाएं ऐसी हुईं जिसने लोगों का दिल दहला दिया। हत्या की इन गुत्थियों को सुलझाने में खुद पुलिस के भी पसीने छूट गए। जब इन घटनाओं का राजफाश हुआ तो खून से हाथ रंगने वाले 'अपने' ही गुनाहगार निकले।

किस थाना क्षेत्र में कितनी हत्याएं

थाना, हत्या

अकराबाद : 02

अतरौली : 07

इगलास : 05

क्वार्सी : 09

कोतवाली नगर: 02

खैर : 06

गांधीपार्क : 04

गौंडा : 01

जवां : 03

टप्पल : 04

देहलीगेट : 05

दादों : 03

पालीमुकीमपुर : 02

पिसावा : 05

बन्नादेवी : 02

बरला : 03

रोरावर : 04

विजयगढ़ : 01

सासनीगेट : 04

सिविल लाइन : 02

हरदुआगंज : 11

इनका कहना है

जिले में हुई हत्याओं की अधिकांश घटनाओं का पुलिस स्तर से राजफाश कर दिया गया है। अब उन्हें कानूनी तौर पर कोर्ट में कठोरतम सजा दिलाने की तैयारी की जा रही है। जो हत्यारे पकड़े गए उनमें खून के रिश्ते वाले करीबी या रिश्तेदारों के ही नाम सामने आए हैं। जिन्होंने संपत्ति के लालच, अवैध संबंधों के शक या रंजिश को लेकर रिश्तों का ही कत्ल कर दिया।

- कलानिधि नैथानी, एसएसपी

chat bot
आपका साथी