Seven years of BJP government : पंचायत में बांटे गए मास्‍क व सैनिटाइजर, जरूरतमंदों को दिए खाद्यान्‍न Aligarh news

विधायक अनिल पाराशर ने बताया कि भाजपा की सेवा ही संगठन अभियान में किए सेवा कार्यों के लिए मंडल पदाधिकारियों पार्षदों बूथ अध्यक्षों एवं शक्ति केंद्र प्रभारियों से निरंतर सेवा कार्य करते रहने का आह्वान कियाकोरोना की विषम परिस्थिति में भाजपा ही है जो जनता की सेवा में खड़ी है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Mon, 31 May 2021 03:48 PM (IST) Updated:Mon, 31 May 2021 03:48 PM (IST)
Seven years of BJP government : पंचायत में बांटे गए मास्‍क व सैनिटाइजर, जरूरतमंदों को दिए खाद्यान्‍न  Aligarh news
भाजपा सरकार के सात साल पूरे होने पर भाजपाइयों ने बांटे मास्‍क व सैनिटाइजर।

अलीगढ़, जेएनएन। रविवार को कोल विधायक अनिल पाराशर ने नगर पंचायत मडराक कार्यालय में केंद्र सरकार के सात साल पूरे होने पर लोगों को निशुल्क मास्क व सैनिटाइजर का वितरण किया गया। कोल विधायक अनिल पाराशर ने बताया कि 30 मई को केन्द्र सरकार के सात साल पूरा होने पर प्रत्येक शक्ति केन्द्र से एक एक गांव का चयन कर सेवा ही संगठन अभियान के माध्यम से उस गांव में सैनिटाइजर, मास्क एवं जरूरतमंदों को खाद्यान्न वितरित करने, लोगों में कोरोना से बचाव एवम वैक्सीनेशन के प्रति जागरूकता अभियान चलाने का काम किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से नगर पंचायत मडराक और गांव पला एसी में कोविड टेस्ट व वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया। सुबह से शाम तक काफी संख्या में लोगों ने अपना कोरोना टेस्ट कराया। इसके बाद कई लोगों ने वैक्सीनेशन भी कराया।

भाजपा की सेवा ही संगठन अभियान

विधायक अनिल पाराशर ने बताया कि भाजपा की सेवा ही संगठन अभियान में किए सेवा कार्यों के लिए मंडल पदाधिकारियों, पार्षदों, बूथ अध्यक्षों एवं शक्ति केंद्र प्रभारियों से निरंतर सेवा कार्य करते रहने का आह्वान किया,कोरोना की विषम परिस्थिति में भी एकमात्र भाजपा ही है, जो जनता की सेवा में खड़ी है। इस मौके पर अंजनी मिश्रा(अधिशासी अधिकारी मडराक) अश्वनी शर्मा, डॉ योगेश कौशल (चिकित्साधिकारी मडराक) अमित शर्मा चिकित्साधीक्षक लोधा आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी