अवैध पार्किग से शहर में खुली लूट

शहर में जाम एक बड़ी समस्या है। पार्किग स्थल न होना भी इसकी एक वजह है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Apr 2018 06:00 PM (IST) Updated:Sat, 28 Apr 2018 06:00 PM (IST)
अवैध पार्किग से शहर में खुली लूट
अवैध पार्किग से शहर में खुली लूट

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : शहर में जाम एक बड़ी समस्या है। पार्किग स्थल न होना भी इसकी एक वजह है। कुछ लोग तो हाईवे तक के फुटपाथ बेचकर मोटी कमाई कर रहे हैं। इससे रास्ता भी अवरुद्ध हो रहा है। यह सब खुलेआम हो रहा है। नगर निगम के रिकॉर्ड में सिर्फ एक ही पार्किग स्टैंड है, जिससे वसूली की जा रह है। यहां हो रही है अवैध वसूली : शहर में रामघाट रोड पर किशनपुर के पास मॉल है। बेसमेंट में पार्किग तो बनाई है लेकिन यहां पर लोगों से दोपहिया वाहन से 10 रुपये की अवैध वसूली हो रही है। इसी प्रकार इसी रोड पर पेट्रोल पंप के पास एलआइसी के दफ्तर के सामने फुटपाथ तक पार्किग कराई जा रही है। यहां भी दोपहिया वाहन से 10 रुपये लिए जा रहे हैं। इसी प्रकार समद रोड पर एलआइसी के दफ्तर के सामने भी पार्किग कर 10 रुपये वसूले जा रहे हैं।

जीटी रोड पर तहसील कोल के सामने भी इसी तरह पार्किग शुल्क वसूला जा रहा है। यह स्थान दिल्ली-कानपुर नेशनल हाईवे पर है। सिर्फ एक ही वैध पार्किग स्थल : नगर निगम की ओर से दीवानी कचहरी के सामने पार्किग स्टैंड का ठेका उठाया गया है। यहां पर शुल्क वसूला जा रहा है। इसके अलावा जिला अस्पताल, दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय, गांधी आइ हॉस्पिटल में उनके स्तर से पार्किग के ठेके उठाए गए हैं। यहां वसूली को लेकर विवाद की शिकायतें रहती हैं।

शहर में टेंपो और बसों को खड़ा करने के लिए छह स्थानों पर अलग से पार्किग शुल्क वसूली के लिए ठेके उठाए गए हैं। इसमें वसूली को लेकर अभी विवाद चल रहा है। टेंपो और बस संचालकों का कहना है कि यात्री शेड को पार्किग स्टैंड बनाया गया है। जहां कोई सुविधा नहीं है। पब्लिक बोल

शहर में पार्किग की व्यवस्था नहीं है। अवैध रूप से स्टैंड बनाकर वसूली की जा रही है।

शरद बंसल तहसील कोल के सामने स्टैंड बनाकर अवैध रूप से 10 रुपये वसूले जा रहे हैं।

सुरेंद्र कुमार

वर्जन..

एडीए के साथ मिलकर शहर में पार्किग स्थल चिह्नित करेंगे और अवैध रूप से वसूली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

- संतोष कुमार शर्मा, नगर आयुक्त

chat bot
आपका साथी