सैन्य सम्मान के साथ सैनिक देवेंद्र को दी अंतिम विदाई, सांसद व डीएम ने किया शहादत को सैल्यूट Hathras News

लद्दाख में सादाबाद के गांव सरौठ के जवान देवेंद्र की ब्रेन स्ट्रोक से मौत होने पर गुरुवार को शव गांव पहुंचा तो हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Fri, 09 Aug 2019 08:55 AM (IST) Updated:Fri, 09 Aug 2019 05:13 PM (IST)
सैन्य सम्मान के साथ सैनिक देवेंद्र को दी अंतिम विदाई, सांसद व डीएम ने किया शहादत को सैल्यूट Hathras News
सैन्य सम्मान के साथ सैनिक देवेंद्र को दी अंतिम विदाई, सांसद व डीएम ने किया शहादत को सैल्यूट Hathras News

हाथरस (जेएनएन)। चार दिन पहले लद्दाख में सादाबाद के गांव सरौठ के जवान देवेंद्र की ब्रेन स्ट्रोक से मौत होने पर गुरुवार को शव गांव पहुंचा तो हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। सैन्य टुकड़ी के अलावा सांसद, विधायक, डीएम, एसपी आदि ने शहादत को सैल्यूट किया। भारी भीड़ के बीच भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आइटीबीपी) के जवान को अंतिम विदाई दी गई।

17 हजार फुट ऊंचे ग्लेशियर में थी तैनाती

सुग्रीव सिंह निवासी सरौठ के  बेटे देवेन्द्र सिंह (25) 2013 में आइटीबीपी में भर्ती हुए थे। रामपुर अम्बाला में प्रशिक्षण के बाद उन्हें पठानकोट में पहली तैनाती मिली। देवेन्द्र की जुलाई में ही लद्दाख में पोस्टिंग हुई थी। देवेन्द्र सिंह लद्दाख में 17 हजार फुट ऊंचे ग्लेशियर पर तैनात थे। वहां अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई।

दिमाग की फट गई थी नस

बताया जा रहा है कि उनके दिमाग की कोई नस बस्र्ट हो गई थी। उन्हें नीचे लाया गया। दो दिन उनका इलाज चला। पांच अगस्त को चिकित्सकों ने 25 वर्षीय देवेन्द्र ङ्क्षसह को मृत घोषित कर दिया।

डीएम व जनप्रतिनिधियों ने दी अंतिम विदाई

लद्दाख से हवाई मार्ग के जरिये जवान का शव दिल्ली लाया गया। गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे शव गांव पहुंचा। देवेंद्र सिंह के पिता सुग्रीव ङ्क्षसह, भाई, मां, पत्नी सभी उनके जाने से बेसुध थे। सांसद, विधायक, डीएम, एसपी आदि ने शहादत को सैल्यूट किया। भारी भीड़ के बीच भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आइटीबीपी) के जवान को अंतिम विदाई दी गई। 

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी