हाथरस के सैनिक की हार्ट अटैक से मौत

उत्‍तर प्रदेश के जनपद हाथरस की तहसील सादाबाद क्षेत्र के गांव लोकेरा में ह्र्दयगति रुक जाने से सैनिक की मौत हो गई। सैनिक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Fri, 24 Jul 2020 08:50 AM (IST) Updated:Fri, 24 Jul 2020 12:31 PM (IST)
हाथरस के सैनिक की हार्ट अटैक से मौत
हाथरस के सैनिक की हार्ट अटैक से मौत

हाथरस जेएनएन : उत्‍तर प्रदेश के जनपद हाथरस की तहसील सादाबाद क्षेत्र के गांव लोकेरा में ह्र्दयगति रुक जाने से सैनिक की मौत हो गई। सैनिक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गुरुवार को गांव में ही फौजी का अंतिम संस्कार कर दिया गया। हरेंद्र सिंह पुत्र हरी सिंह निवासी लौकेरा कजरौठी ने हाल में ही आर्मी ज्वाइन की है। वह इन दिनों फिरोजपुर पंजाब में तैनात है। फरवरी 2020 में ही हरेंद्र का विवाह हुआ है। बुधवार को अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर सैनिक को चिकित्सक के पास ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

chat bot
आपका साथी