Amrit Festival of Freedom : अलीगढ़ में निकली एतिहासिक तिरंगा यात्रा, उच्‍चशिक्षा मंत्री व विधायक ने दिखायी झंडी

आजादी के अमृत महोत्‍सव के तहत देशभर में तिरंगा यात्रा और हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत अलीगढ़ में भी जगह जगह तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। बुधवार को उच्‍च शिक्षा मंत्री व विधायक ने तिरंगा यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Wed, 10 Aug 2022 06:03 PM (IST) Updated:Wed, 10 Aug 2022 06:20 PM (IST)
Amrit Festival of Freedom : अलीगढ़ में निकली एतिहासिक तिरंगा यात्रा, उच्‍चशिक्षा मंत्री व विधायक ने दिखायी झंडी
रामपुर में तिरंगा यात्रा रैली निकालते नगर पंचायत व भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारी। सौजन्‍य : जागरण

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। Amrit Festival of Freedom : आजादी के अमृत महोत्‍सव के तहत देशभर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। अलीगढ़ के जवां में छेरत से लेकर Canal Sumera Jhal पुल तक बुधवार को historical tricolor tour रैली निकाली गई। 

हजारों की संख्‍या में वाहन हुए शामिल :  vehicle rally का शुभारंभ राज्य के Higher Education Minister Yogendra Upadhyay व Barauli MLA Thakur Jaiveer Singh ने संयुक्त रुप से छेरत के प्रिंस पैलेस से हरी झंडी दिखाकर किया जिसमें करीब 700 मोटरसाइकिल व कारों के काफिले के साथ हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। करीब दो किलोमीटर लंबी रैली में राष्ट्र भक्तों द्वारा तिरंगा के साथ भारत माता की जय के नारों से चारों दिशाएं गूंज उठी।

शिक्षामंत्री ने सभी को दी बधाई : इससे पहले राज्य के शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने दोपहर 1:30 बजे प्रिंस पैलेस पहुंचकर जनता को संबोधित किया एवं राष्ट्रप्रेम व भाजपा की उपलब्धियों का गुणगान किया। लोगों की भीड़ को देखकर उन्होंने उत्साहित हो सभी को धन्यवाद दिया एवं रैली का शुभारंभ कर वापस लौट गए।

विभागों को मिली जिम्मेदारी, उत्सव से मनेगा अमृत महोत्सव

अलीगढ़ । अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत 11 से 17 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा कार्यक्रम में सभी विभागों को अलग-अलग जिम्मेदारी मिल गई है। डीएम इंद्र विक्रम सिंह की ओर से इसको लेकर आदेश जारी किया गया है। इसमें ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को प्रशिक्षकों को झंडा वितरण, तिरंगा रैली, हर घर तिरंगा फहराने व सेल्फी एवं फोटोग्राफ वेबसाइट पर अपलोड करने का कमा मिला है।

कृषि उत्पादन मंडी समिति को किसानों को जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित करने, व्यापारियों को डिजीटल व्यापार हेतु जागरुक करने व सभी मंडियों में ध्वजारोहण समारोह कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र को तहसील अतरौली, गभाना, कोल के उद्यमियों को जागरुक करने का काम मिला है।

क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी को स्टेडियम परिसर पर तिरंगा लाइटिंग, खेल संघों के माध्यम से तिरंगा रैली, महिला-पुरूष क्रास कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन की जिम्मेदारी दी गई है।युवा कल्याण विभाग को सभी ब्लाक से युवाओं को दिल्ली के इंडिया गेट पर ले जाने की व्यवस्था करनी होगी। इसके साथ ही युवा स्वयं सेवकों के जरिए विभिन्न कार्यक्रम कराए जाएंगे।

बेसिक शिक्षा अधिकारी को स्कूलों में प्रभात फेरी, ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को बस, ट्रक, टेंपो, आदि वाहनों पर तिरंगा झंडा लगाने का काम मिला है। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग को आंगनबाड़ी केंद्रों पर ध्वजारोहण कराना है। पंचायती राज विभाग की तरफ से ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रशाासन की तरफ से भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

chat bot
आपका साथी