अलीगढ़ और हाथरस में फिर बढ़ी गर्मी, आज तापमान 45 डिग्री रहने की उम्‍मीद, सूख रहीं फसलें

Aligarh weather forecast भीषण गर्मी से बुरा हाल है। सुबह से ही गर्मी का आलम शुरू हो जाता है। दोपहर के समय बाजारों व सड़कों पर भी आवागमन कम हो जाता है। कंठ तर करने के लिए शीतल जल की तलाश में पशु- पक्षियों को भी भटकना पड़ रहा है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Thu, 19 May 2022 07:42 AM (IST) Updated:Thu, 19 May 2022 07:42 AM (IST)
अलीगढ़ और हाथरस में फिर बढ़ी गर्मी, आज तापमान 45 डिग्री रहने की उम्‍मीद, सूख रहीं फसलें
खेतों में खड़ी फसलें भी सूखने लगी हैं। दो दिन छाए बादल भी लोगों को राहत नहीं दिला पाए।

हाथरस, जेएनएन। भीषण गर्मी से बुरा हाल है। सुबह से ही गर्मी का आलम शुरू हो जाता है। दोपहर के समय बाजारों व सड़कों पर भी आवागमन कम हो जाता है। कंठ तर करने के लिए शीतल जल की तलाश में पशु- पक्षियों को भी भटकना पड़ रहा है। खेतों में खड़ी फसलें भी सूखने लगी हैं। दो दिन छाए बादल भी लोगों को राहत नहीं दिला पाए। गुरुवार को अलीगढ़ और हाथरस जनपद में अधिकतम तापमान 45 डिग्री रहने की उम्‍मीद है।

सुबह से ही गर्म हवाएं शुरू

मई जून की गर्मी सबसे भयंकर होती है। उसका अहसास मई में ही दिखने लगा है। तापमान बढऩे से भीषण गर्मी पड़ रही है। सूर्य की किरणें पड़ते ही गर्मी आलम शुरू हो जाता है। सुबह दस बजे तो गर्म हवाएं चलने लगती हैं। जरूरी कार्य से ही लोग घरों से निकल रहे हैं। दोपहर में 12 बजे के बाद तो आसमान भी आग बरसाने लगता है। लोग घरों से निकलते समय शरीर को पूरी तरह से ढककर निकल रहे हैं। महिलाएं तो धूप से बचने को छाता या मुंह पर ढाटा का प्रयोग रही हैं।

--

परेशान हैं इंसानों के साथ पशु-पक्षी भी

भीषण गर्मी में सबसे अधिक प्यास लगने लगती है। गला सूखता है तो निगाहें शीतल जल को तलाश करती हैं। ऐसे में शीतल जल की प्याऊ ही काम आती हैं। धूप में तपते हैंडपंपों से भी उबलता हुआ पानी निकल रहा है। पशु-पक्षियों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। जल स्त्रोत ही उनका सहारा बने हुए है।

खेतों में सूख रहीं फसलें

खेतों में इस चरी, बाजरा, तरबूज, खरबूज, खीरा, ककड़ी व सब्जियों की फसल भी भीषण गर्मी से सूख रहीं हैं। शाम को किसान ङ्क्षसचाई करते हैं तो दूसरे दिन शाम तक पानी खेत में दिखाई नहीं देता है। इससे किसान भी परेशान हैं। वहीं टीन शेड नहीं होने से यात्रियों को तपती धूप में वाहनों का इंतजार करना पड़ रहा है।

चार दिनों का संभावित तापमान इस तरह रहेगा

दिन, अधिकतम-न्यूनतम तापमान डिग्री में

बुधवार, 44- 27

गुरुवार, 45- 29

शुक्रवार, 47- 29

शनिवार, 43- 29

chat bot
आपका साथी