अलीगढ़ में लगे ऊर्जामंत्री श्रीकांत के होर्डिंग्स ने उड़ा रहे दावेदारों की नींद

लोकसभा चुनाव के समय शहर में अचानक लगे ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा की होर्डिंग्स को लेकर भाजपा नेताओं में चर्चाओं का बाजार गरम है। टिकट के दावेदारों में खलबली है।

By Mukesh ChaturvediEdited By: Publish:Sat, 19 Jan 2019 05:34 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jan 2019 05:34 PM (IST)
अलीगढ़ में लगे ऊर्जामंत्री श्रीकांत के होर्डिंग्स ने उड़ा रहे दावेदारों की नींद
अलीगढ़ में लगे ऊर्जामंत्री श्रीकांत के होर्डिंग्स ने उड़ा रहे दावेदारों की नींद

अलीगढ़ (जेएनएन)। लोकसभा चुनाव के समय शहर में अचानक लगे ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा की होर्डिंग्स को लेकर भाजपा नेताओं में चर्चाओं का बाजार गरम है। टिकट के दावेदारों में खलबली है। उन्हें लग रहा है कि ऊर्जामंत्री अलीगढ़ से चुनाव में तो नहीं उतर रहे हैं। होर्डिंग्स पर सवर्णों को 10 फीसद आरक्षण दिए जाने को लेकर पीएम मोदी को बधाई दी गई है, मगर ये चुनाव ने ऐन पहले ही क्यों लगाए गए हैैं?

मथुरा से विधायक हैं श्रीकांत शर्मा

श्रीकांत शर्मा मथुरा से विधायक हैं। ऊर्जामंत्री के साथ पार्टी प्रवक्ता भी हैं। संगठन में अच्छी पकड़ है। पार्टी में तेजतर्रार नेता माने जाते हैं। आजकल शहर में तमाम स्थानों पर उनकी होर्डिंग्स नजर आ रहे हैैं, जिन पर एक तरफ श्रीकांत शर्मा का बड़ा फोटो है तो दूसरी तरफ पीएम नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के फोटो हैैं। होर्डिंग्स ऐसे स्थानों पर लगाए गए हैैं, जहां हर किसी की नजर पहुंच जाती है। सिटिंग सीट होने के चलते खुलकर तो कोई सामने नहीं आ रहा है, मगर अपने स्तर से आठ से दस नेता टिकट के लिए दमखम भर रहे हैं। होर्डिंग्स कब लगे हैैं, इस बारे में भाजपाई भी नहीं बता पा रहे हैं।

पहले  भी लग चुके हैं होर्डिंग्स

भाजपा जिलाध्यक्ष ठा. गोपाल सिंह का कहना है कि इससे पहले भी ऊर्जामंत्री के होर्डिंग्स लग चुके हैैं। तमाम अवसरों पर वो बधाई देते रहते हैं, इसलिए कोई अन्य निहितार्थ नहीं निकाला जा सकता है। भाजपा के महानगर अध्यक्ष  विवेक सारस्वत काा कहना है कि ऊर्जामंत्री के कुछ अन्य जिलों में भी होर्डिंग्स लगे हुए हैं। उन्होंने आरक्षण पर बधाई दी है। इसलिए अन्य कोई कयास लगाना ठीक नहीं हैं।

chat bot
आपका साथी