भाजपा के जिला मंत्री को घर में बंद कर पीटा, मुकदमा दर्ज

हाथरस में कोतवाली सदर क्षेत्र के नयागंज में शनिवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। वहां पहुंचे भाजपा के जिला मंत्री को एक पक्ष के लोगों ने घर में बंद कर पीट दिया। इसको लेकर हंगामा हो गया। दिन भर कोतवाली भी दोनों पक्षों के लोग जमे रहे।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Sun, 26 Jun 2022 12:07 AM (IST) Updated:Sun, 26 Jun 2022 12:07 AM (IST)
भाजपा के जिला मंत्री को घर में बंद कर पीटा, मुकदमा दर्ज
भाजपा के जिला मंत्री को एक पक्ष के लोगों ने घर में बंद कर पीट दिया।

हाथरस, जागरण संवाददाता। उत्‍तर प्रदेश के जनपद हाथरस में कोतवाली सदर क्षेत्र के नयागंज में शनिवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। वहां पहुंचे भाजपा के जिला मंत्री को एक पक्ष के लोगों ने घर में बंद कर पीट दिया। इसको लेकर हंगामा हो गया। दिन भर कोतवाली भी दोनों पक्षों के लोग जमे रहे।

भाजपा नेता को घर में खींचकर पीटा

नयागंज में एक दुकान को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। सुबह वहां भीड़ लगी हुई थी। भाजपा के जिला मंत्री शीलेंद्र गौड़ भीड़ देखकर वहां रुक गए। आरोप है तभी एक पक्ष के विष्णु वर्मा, उनके बेटे श्रीओम और विकास भारत उनसे गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्हें घर में खीच ले गए। सभी ने मिलकर बुरी तरह पीटा। लोहे की राड से हमला किया और जेब में रखे चेन, अंगूठी और 20700 रुपये निकाल लिए। किसी तरह उनकी चंगुल से निकलकर वह बाहर आए। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसएचओ कोतवाली सदर का कहना है कि भाजपा नेता शीलेंद्र गौड की तहरीर के आधार पर पिता और दोनों पुत्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

अधिवक्‍ता को हिरासत में लिया

हाथरस: कोतवाली सदर क्षेत्र के नयागंज में शनिवार की सुबह हुए विवाद में एक अधिवक्ता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दिन भर उन्हें थाने में बैठाए रखा। इससे आक्रोशित होकर जिले के कई अधिवक्ता कोतवाली पहुंच गए। अधिवक्ताओं ने हिरासत में लिए जाने का विरोध किया और कोतवाली के सामने पुल पर बैठकर जाम लगा दिया। नयागंज में हुए विवाद के मामले में पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया था। इनमें एक अधिवक्ता भी थे। उन्हें कोतवाली में बैठा लिया। सुबह से लेकर रात तक अधिवक्ता थाने में ही था। इसी को लेकर कई अधिवक्ता रात को काेतवाली पर पहुंच गए। उन्होंने अधिवक्ता को छोड़ने की बात कही। दिन भर थाने में बैठाए रखने पर आपत्ति जताई। इसी बीच अधिवक्ता आक्रोशित हो गए और उन्होंने आगरा रोड पर जाम लगा दिया। सीओ मनोज शर्मा वहां पहुंच गए। उन्होंने अधिवक्ताओं को समझा-बुझाकर शांत किया। पुलिस ने मुचलके पर अधिवक्ता को छोड़ दिया। इसके बाद सभी अधिवक्ता वहां से चले गए।

chat bot
आपका साथी