उपचुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी ने की घोषणा ,अलीगढ़ में बनेगा राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय Aligarh News

एएमयू को पूरी संपत्ति दान करने वाले राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर अलीगढ़ में राजकीय विश्वविद्यालय बनाया जाएगा।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Sun, 15 Sep 2019 09:45 AM (IST) Updated:Mon, 16 Sep 2019 10:54 AM (IST)
उपचुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी ने की घोषणा ,अलीगढ़ में बनेगा राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय Aligarh News
उपचुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी ने की घोषणा ,अलीगढ़ में बनेगा राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय Aligarh News

अलीगढ़ (जेएनएन)।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को ताला नगरी को बहुप्रतीक्षित तोहफा दिया। उन्होंने एलान किया कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) को पूरी संपत्ति दान करने वाले राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर अलीगढ़ में राजकीय विश्वविद्यालय बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा ऐसे समय में की, जब अक्टूबर में इगलास विधानसभा (सुरक्षित) सीट के लिए उपचुनाव होना है। देश का माहौल भांपते हुए उन्होंने कश्मीर में अनुच्छेद 370 खत्म करने व तीन तलाक पर नया कानून बनाने को भी लोगों के बीच रखा। कानून व्यवस्था पर सरकार की पीठ थपथपाई।

1135 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया
मुख्यमंत्री शनिवार को इगलास स्थित लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज के खचाखच भरे मैदान में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। यहां योगी ने 1135 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र बांटे। उन्होंने कहा कि राजा महेंद्र प्रताप ने एएमयू को जमीन दान कर शिक्षा क्षेत्र में केंद्र के रूप में विकसित करने का सपना देखा था। एएमयू ने उनके साथ कितना न्याय किया, ये सब जानते हैं। सांसद सतीश गौतम इस मुद्दे को पहले से ही उठाते रहे हैैं। योगी ने कहा कि एएमयू में न तो एससी-एसटी व पिछड़ोंं को दाखिले में आरक्षण मिलता है, न नौकरियों में लाभ दिया जाता है। संविधान के अनुसार 10 प्रतिशत आरक्षण इन सबको मिलना चाहिए। मुख्यमंत्री ने एएमयू के साथ कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने और तीन तलाक के मुद्दे को भी जोरदारी से उठाया। ताला-हार्डवेयर उद्योग की तारीफ करते हुए कहा कि अलीगढ़ हमारे लिए महत्वपूर्ण है।

25 लाख युवाओं को बनाएंगे स्वावलंबी
योगी ने कहा कि 2.25 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है। दो लाख को नौकरी देने की कार्रवाई चल रही है। वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) योजना के तहत पांच साल में 25 लाख नौजवानों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। इन्वेस्ट मीट में कंपनियों के साथ हुए करार के तहत 20 लाख नौजवानों के लिए रोजगार की व्यवस्था करने का प्रयास भी होगा।

कांग्रेस, सपा-बसपा को कोसा
योगी ने कहा कि सोनभद्र में गरीब, दलितों, आदिवासियों की परंपरागत जमीन को कांग्रेस सरकारों ने अपने नेताओं के नाम पर फर्जी सोसाइटी बनाकर दे दिया। हमारी सरकार ने फर्जी सोसाइटियों को समाप्त कर फिर से लोगों को जमीन के पट्टे देने की कार्रवाई की है। सपा व बसपा अब सिर्फ परिवार तक सीमित रह गई हैैं।

गायों को न कटने देंगे, न खेती को बर्बाद होने देंगे
छुट्टा पशुओं को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम गायों को कटने देंगे और  ना ही खेती को नुकसान होने देंगे। मार्च 2017 में हमारी सरकार आई थी, तब अलीगढ़ समेत पूरे प्रदेश में अवैध बूचड़खाने चल रहे थे। किसी को कानून का भय नहीं था, क्योंकि तत्कालीन सरकारें उनकी हर अनैतिक गतिविधियों में किसी न किसी रूप में संलिप्त थीं। हमारी सरकार ने 24 घंटे में इन्हें बंद कराया। दूसरे चरण में गो सरंक्षण का काम शुरू किया। इसके तहत बेसहारा अधिकतम चार गोवंश को पालने पर सरकार किसान को प्रति पशु 900 रुपये देगी।

योगी की बड़ी बातें
-अलीगढ़ सहित प्रदेश के छह शहरों में डिफेंस कॉरिडोर बनाया जा रहा है।
- प्रदेश में ढाई साल में दंगा नहीं हुआ। भ्रष्टाचारियों को जेल भेज रहे हैैं।

chat bot
आपका साथी