Aligarh News : त्योहारी सीजन में आटो कारोबार ने पकड़ी रफ्तार, दस दिन में एक हजार से अधिक वाहन बिके

Aligarh News नवरात्र से त्‍योहारी सीजन शुरू हो जाता है। अलीगढ़ में आटो कारोबार ने रफ्तार पकड़ी है। बीते दस दिनों में एक हजार से अधिक कार लोडर व दुपहिया वाहन बिक चुके हैं। महिंद्रा टोयोटा टाटा मारुति व हुंडई जैसी कारों के लेटेस्ट माडल बाजार से गायब हैं।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Fri, 07 Oct 2022 08:18 AM (IST) Updated:Fri, 07 Oct 2022 08:18 AM (IST)
Aligarh News : त्योहारी सीजन में आटो कारोबार ने पकड़ी रफ्तार, दस दिन में एक हजार से अधिक वाहन बिके
आटाे कारोबार ने नवरात्रि में जो रफ्तार पकड़ी, वह अभी भी बनी हुई है।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। Aligarh News : आटाे कारोबार ने नवरात्रि में जो रफ्तार पकड़ी, वह अभी भी बनी हुई है। पिछले 10 दिन में एक हजार से अधिक कार, लोडर व दुपहिया वाहन बिक गए। 500 से अधिक कार बुक हुईं। धनतेरस व दीपावली पर वाहन लेने वालों को लेटेस्ट माडल व रंग नहीं मिल पा रहे। महिंद्रा, टोयोटा, टाटा, मारुति व हुंडई जैसी कारों के लेटेस्ट माडल बाजार से गायब हैं। इनकी एडवांस बुकिंग चल रही है।

नवरात्र से शुरू हो जाता है त्‍योहारी सीजन

नवरात्रि से त्योहारी सीजन शुरू हो जाता है। दीपावली, धनतेरस पर भीड़ से बचने के लिए लोग पहले ही दुपहिया व चार पहिया वाहनों की बुकिंग कर देते हैं। दीपावली के लिए शिवांग हुंडई शोरूम से कार की बुकिंग शुरू हुई है। शोरूम मालिक शलभ मित्तल ने बताया है कि वेन्यू में एन नाइन, हुंडई क्रेटा, हुंडई टयूसान सहित अन्य लेटेस्ट माडल की छह से आठ माह तक एडवांस बुकिंग चल रही है। नवरात्रि में 35 कार डिलीवर कीं। 150 से अधिक कार की एडवांस बुकिंग है। मैस्काट टाटा ने नवरात्रि में 130 कार डिलीवर कीं। शोरूम के जनरल मैनेजर हेमंत निगम का कहना है कि दीपावली पर कारोबार बेहतर रहेगा।

इसे भी पढ़ें : Sanskaarshala: समय से पहले बच्चों को बड़ा बना देता है माेबाइल, पैरेंट्स ऐसे करें कंट्रोल

दीपावली पर बिक सकती हैं 400 कारें

मैस्काट टोयोटा के जनरल मैनेजर नवीन भट्ट ने बताया है कि नवरात्रि में 45 कार डिलीवर कीं। एडवांस बुकिंग चल रही है। इनोवा की चार माह, फाच्र्यूनर, अर्बन क्रूजर हायडर व ग्लैंजा के माडल की तीन माह की एडवांस बुकिंग है। देव मोटर्स शोरूम से 250 से अधिक कार डिलीवर हुईं। मारुति अर्टिगा, मारुति सुजुकी स्विफ्ट, मारुति सुजुकी डिजायर, मारुति सुजुकी ब्रेजा माडल कम उपलब्ध हैं। दीपावली पर 300 कार बिक सकती हैं। महिंद्रा कंपनी 100 से अधिक कार बिक गईं। विनीत आटो मोबाइल्स से महिंद्रा एक्सयूवी 700 की आठ माह व महिंद्रा स्कार्पियो एन की एक साल से अधिक की एडवांस बुकिंग चल रही है। हीरो, होंडा सहित अन्य कंपनियों की 700 से अधिक बाइक व स्कूटी डिलीवर की गईं। ।

ई रिक्शा भी खूब बिके

बाजार में इलेक्ट्रिक व्हीकल की अधिक मांग है। अनब्रांडेड कंपनियों के ई-रिक्शा पर प्रतिबंध होने से महिंद्रा कंपनी के ई-रिक्शा की बिक्री में उछाल है। जट्टारी आटो मोबाइल्स के मालिक नीरज गोयल का कहना है कि ग्राहक ब्रांडेड ई-रिक्शा खरीद रहे हैं। पंजीकरण, बीमा व वारंटी भी मिल रही है।

इनका कहना

नवरात्रि में शुरूआत अच्छी हुई है। कार की बिक्री बढ़ी है। दीपावली पर अच्छे कारोबार की उम्मीद है। मारुति कंपनी के कुछ माडल उपलब्ध नहीं हैं।

- सुमित अग्रवाल निदेशक, देव मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड

कारोबार में उछाल है। दीपावली के लिए मांग बढ़ रही है। मांग के अनुसार कंपनी पसंदीदा माडल नहीं दे पा रही।

- अमन राठी निदेशक, विनीत आटो मोबाइल प्राइवेट लिमिटेड

टोयोटा व टाटा के शोरूम पर कार की बुकिंग जारी है। नवरात्रि में अच्छी बिक्री हुई है। दीपावली पर बाजार और दौड़ेगा।

- मयंक अग्रवाल, निदेशक ग्रुप आफ मैस्काट

chat bot
आपका साथी