Aligarh Top News of the Day 23 July 2019 : जेएनएन मेडिकल में हड़ताल जारी...आढ़ती की दुकान से...कुर्सी के फेर में लाखों का घोटाला...बिजली को लेकर महिलाओं ने ब्लॉक की रोड...जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए ...Aligarh News

अलीगढ़ टॉप न्यूज ऑफ द डे 23 जुलाई 2019 की खबरों को जागरण वेब पर पढऩेके लिए लोगों में उत्सुकुता देखी गई। ये हैं वो अहम खबरें।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Tue, 23 Jul 2019 05:34 PM (IST) Updated:Tue, 23 Jul 2019 05:34 PM (IST)
Aligarh Top News of the Day 23 July 2019 : जेएनएन मेडिकल में हड़ताल जारी...आढ़ती की दुकान से...कुर्सी के फेर में लाखों का घोटाला...बिजली को लेकर महिलाओं ने ब्लॉक की रोड...जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए ...Aligarh News
Aligarh Top News of the Day 23 July 2019 : जेएनएन मेडिकल में हड़ताल जारी...आढ़ती की दुकान से...कुर्सी के फेर में लाखों का घोटाला...बिजली को लेकर महिलाओं ने ब्लॉक की रोड...जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए ...Aligarh News

अलीगढ़ (जेएनएन)। अलीगढ़ टॉप न्यूज ऑफ द डे, 23 जुलाई 2019 की खबरों को जागरण वेब पर पढऩेके लिए लोगों में उत्सुकुता देखी गई। ये हैं वो अहम खबरें।

जेएनएन मेडिकल में हड़ताल जारी, अब 24 को होगा निर्णय

सातवें पे कमीशन को लेकर जेएन मेडिकल के रेजीडेंट डॉक्टर एसोसिएशन की बैठक मंगलवार को हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि मांग पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। एसोसिएशन की अगली बैठक 24 जुलाई को सुबह 9 बजे से होगी। इस बैठक में हड़ताल के संबंध में निर्णय लिया जाएगा।

अलीगढ़ में आढ़ती की दुकान से पौने दो लाख की चोरी

जिले की पुलिस अपराध रोकने की तमाम कोशिश कर रही है, लेकिन अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोमवार की रात में बदमाशों ने एक दुकान को निशाना बना लिया।

गजब! कुर्सी के फेर में लाखों का 'घोटाला'

स्वास्थ्य विभाग में जेम पोर्टल से सामान की खरीद में बार-बार धांधली सामने आ रही है। यह मामला जिला अस्पताल की नई डेंटल केयर यूनिट का है, जिसके लिए जेम पोर्टल से 4.99 लाख रुपये की एडवांस डेंटल चेयर खरीदी गई, मगर फर्म ने 1.65 लाख (अधिकतम) वाली दूसरी कंपनी की चेयर भेज दी। इस तरह कुर्सी के भुगतान भी हो जाता, मगर वित्त लेखाधिकारी मनोज कुमार के चेयर का भौतिक सत्यापन करने से धांधली पकड़ में आई गई। वित्त लेखाधिकारी ने सीएमओ को पत्र लिखकर जेम पोर्टल से पूर्व में क्रय सामान में धांधली की आशंका जताते हुए  भौतिक सत्यापन कराने का सुझाव दिया है।

 बिजली को लेकर चारपाई खड़ीकर महिलाओं ने ब्लॉक की रोड

बिजली कटौती से परेशान इगलास के बेसवां में लोगों का मंगलवार को सब्र टूट गया। गुस्साई महिलाओं ने सड़क पर चारपाई रखकर जाम लगा दिया। अहम बात यह रही कि अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया, इससे महिलाओं का गुस्सा और अधिक बढ़ गया।

हाथरस में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए विनोद और ओमवती ने किया नामांकन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को कलक्ट्रेट स्थित जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में तीन नामांकन पत्र दाखिल किए गए। बसपा के पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के भाई और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय भाजपा की पट्टिका गले में पहनकर नामांकन करने पहुंचे। उन्होंने दो सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया, जबकि उनकी पत्नी सरोज उपाध्याय ने एक सेट में अपना नामांकन भरा। सबसे अंत में निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष और सपा की जिलाध्यक्ष ओमवती यादव ने एक सेट में अपना पर्चा दाखिल किया।

chat bot
आपका साथी