कार्य योजना तैयार : यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए 7088988000 पर दें सुझाव Aligarh news

शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस ने नई कार्ययोजना तैयार की है। इसमें पार्किंग नो वेंडिंग जोन समेत सात बिंदुओं पर काम किया जाएगा। इसमें नगर निगम परिवहन विभाग की मदद ली जाएगी। सुधार के लिए जनता भी 7088988000 व 9454400378 पर सुझाव दे सकती है।

By Parul RawatEdited By: Publish:Tue, 27 Oct 2020 03:23 PM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 03:23 PM (IST)
कार्य योजना तैयार : यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए 7088988000 पर दें सुझाव Aligarh news
पुलिस ने यातायात को सुधारने पर काम शुरू कर दिया है

अलीगढ़, जेएनएन : शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस ने नई कार्ययोजना तैयार की है। इसमें पार्किंग, नो वेंडिंग जोन समेत सात बिंदुओं पर काम किया जाएगा। इसमें नगर निगम, परिवहन विभाग की मदद ली जाएगी। यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए जनता भी 7088988000 व 9454400378 पर अपने सुझाव दे सकती है। 


यातायात सुधारने पर जोर

अनलॉक में पुलिस ने यातायात को सुधारने पर काम शुरू कर दिया है। इसमें हर वर्ग से बात करके पुलिस ने कार्ययोजना बनाई है। एसपी ट्रैफिक सतीश चंद्र ने बताया कि शहर के अंदर पार्किंग व्यवस्था और नो वेंडिंग जोन को लेकर जगह निर्धारित कर ली गई हैं। ई-रिक्शा की भीड़ को कम करने के लिए एकल मार्ग की व्यवस्था की जाएगी। ई-रिक्शा के रूट तय किए जाएंगे, ताकि प्रतिबंधित जगहों पर ई-रिक्शा ना चलें। सीएनजी, ऑटो व रोडवेज बसों के लिए भी निर्धारित मानक बनाए गए हैं। इसके अलावा स्कूली वाहन के संचालन, दुर्घटनाओं में घायल लोगों को त्वरित इलाज दिलाने के लिए भी योजना बनाई जा रही है। हादसों को रोकने के लिए जिले में ब्लैक स्पॉट चिह्नित कर लिए गए हैं। इस सभी बिंदुओं पर नगर निगम व आरटीओ के सहयोग से काम किया जा रहा है। प्रमुख चौराहों को सीसीटीवी से लैस किया जा रहा है। हर चौराहे को अपडेट सिस्टम से जोड़ा जा रहा है। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि व्यापारी वर्ग से भी विचा-विमर्श किया गया है, जिनके सुझावों पर अमल किया जाएगा। वहीं अब आम जन भी अपनी राय बता सकते हैं। ऐसे में कोई भी व्यक्ति यातायात में सुधार के लिए पुलिस के फोन नंबर पर तीन दिन के अंदर वॉट्सएप पर सुझाव दे सकते हैं। इन सुझावों को कार्ययोजना में शामिल किया जाएगा। इसके बाद इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी