Accident on Yamuna Expressway: डंपर ने साेते हुए दो लोगों को मारी टक्‍कर, दोनों की मौत Aligarh News

उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के जट्टारी के निकट टप्पल क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे पर डंपर ने सोते हुए दो लोगों को रौंद दिया। अस्पताल ले जाते समय दोनों की मौत हो गई।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Thu, 17 Sep 2020 01:55 PM (IST) Updated:Thu, 17 Sep 2020 03:39 PM (IST)
Accident on Yamuna Expressway: डंपर ने साेते हुए दो लोगों को मारी टक्‍कर, दोनों  की मौत Aligarh News
Accident on Yamuna Expressway: डंपर ने साेते हुए दो लोगों को मारी टक्‍कर, दोनों की मौत Aligarh News

अलीगढ़ जेएनएन : उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के जट्टारी के निकट टप्पल क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे पर डंपर ने सोते हुए दो लोगों को रौंद दिया। अस्पताल ले जाते समय दोनों की मौत हो गई। ये दोनों बिहार के रहने वाले हैं।

ऐसे हुआ हादसा

बताया जाता है कि टप्पल क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे पर गुरुवार को  एक कैंटर आगरा से दिल्ली जा रहा था। जिसमें चालक परिचालक के साथ दो यात्री सवार् थे।  कैंटर को चालक सनी कुमार पुत्र शंभू सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी कुर्कीधर थाना वजीरगंज जिला गया बिहार चला रहा था। बताते हैं  कि सारोल गांव के निकट 44 में पॉइंट पर कैंटर का डीजल खत्म हो गया था। चालक सनी कुमार ने कैंटर को सड़क किनारे खड़ा करके फुटपाथ पर अपने साथ आये यात्री अनिल पासवान पुत्र रामविलास पासवान उम्र 32 वर्ष निवासी भट्टा चौक गोपालपुर थाना वास्तेपुर जिला समस्तीपुर बिहार के साथ आराम करने लगा।

टक्‍कर के बाद पलटा टैंकर

कैंटर का परिचालक डीजल लेने के लिए गया हुआ था। कुछ समय बाद आगरा की तरफ से तेज गति से आ रहे बालू भरे डंपर ने सोते हुए  सनी व अनिल पासवान को रौंदता हुआ अनियंत्रित होकर पलट गया। डंपर के चालक परिचालक भाग गए।हाइवे की पेट्रोलिंग गाड़ी ने टप्पल पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर अवस्था में घायल दोनों को उपचार के लिए कैलाश अस्पताल जेवर ले गई। रास्ते में दोनों ने दम तोड़ दिया।

chat bot
आपका साथी