जिला अस्पताल में डॉक्टर को पीटा, हड़ताल पर स्टाफ

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : जिला अस्पताल में एक युवक का इलाज कराने पहुंचे मेयर के रिश्तेदारों ने डॉक्ट

By Edited By: Publish:Tue, 04 Aug 2015 01:23 AM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2015 01:23 AM (IST)
जिला अस्पताल में डॉक्टर  
को पीटा, हड़ताल पर स्टाफ

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : जिला अस्पताल में एक युवक का इलाज कराने पहुंचे मेयर के रिश्तेदारों ने डॉक्टर को पीट दिया। बचाव में आए स्टाफ को भी नहीं बख्शा। गुस्साए डॉक्टर ने इस्तीफा दे दिया। मेयर के खिलाफ नारेबाजी कर कर्मचारी भी हड़ताल पर चले गए।

घुडि़याबाग निवासी 12वीं का छात्र योगेश कुमार सोमवार रात नौ बजे बाइक से जा रहा था। उदय सिंह जैन रोड पर बाइक से गिरकर घायल हो गया। वह मेयर शकुंतला भारती का रिश्तेदार बताया जाता है। मेयर उसे लेकर जिला अस्तपाल पहुंचीं। इमरजेंसी में डॉ. अभिषेक गुप्ता थे। बताया गया है कि योगेश को बाहर ही गर्मी में लिटा दिया गया। इससे आक्रोशित मेयर के साथ गए भाजपाइयों ने डॉक्टर से मारपीट कर दी। डॉक्टर को पिटता देख अस्पताल के कर्मचारी पहुंचे तो उन्हें भी पीट दिया गया। इससे झल्लाए डॉ. अभिषेक गुप्ता ने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे माहौल में वो काम नहीं कर सकते। कर्मचारी भी हड़ताल पर चले गए। मेयर के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सूचना पर बन्नादेवी पुलिस पहुंच गई। सीएमएस डॉ. प्रमोद कुमार पोरवाल ने कहा कि ऐसी अराजकता नहीं फैलानी चाहिए। इस स्थिति में डॉक्टर काम भी नहीं कर पाएंगे। मेयर ने कहा कि योगेश उनके पड़ोस का रहने वाला है। वह हमदर्दी में उसके साथ गई थीं। डॉक्टर इलाज में लापरवाही बरत रहे थे। उस पर योगेश के परिजनों ने डॉक्टर से शिकायत की थी, मारपीट किसी ने नही की।

chat bot
आपका साथी