झूठे और ढोंगी हैं भाजपाई: शिवपाल

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने कहा कि मोदी सरकार छह माह में वादे तो पूरे नह

By Edited By: Publish:Sun, 21 Dec 2014 02:25 AM (IST) Updated:Sun, 21 Dec 2014 02:25 AM (IST)
झूठे और ढोंगी हैं  भाजपाई: शिवपाल

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने कहा कि मोदी सरकार छह माह में वादे तो पूरे नहीं कर पाई, अब धर्मातरण का शिगूफा छोड़ दिया। भाजपाई झूठे व ढोंगी हैं। चुनाव के वक्त झूठे वादे करके चुनाव जीत गए। 2017 के चुनाव में सपा पूरे दमखम के साथ प्रदेश में फिर परचम लहराएगी। श्री यादव शनिवार को अलीगढ़ में थे।

यहां सपा के जिला कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने छह माह में कोई काम नहीं किया। चुनाव के वक्त वादा किया था कि काला धन वापस लाएंगे तो हर व्यक्ति के हिस्से में 20 लाख रुपया आएगा। किसानों को फसल का उचित मूल्य दिलाएंगे। चीन को सबक सिखाएंगे। चीन भारत की जमीन पर कब्जा कर रहा है। सरकार कुछ नहीं कर रही। सारे वादों को भूल चुकी मोदी सरकार ने अब धर्मातरण का शिगूफा छोड़ दिया। जो लोग धर्मातरण करेंगे, क्या भाजपा वाले उनकी शादी अपने घरों में कराएंगे? अमर सिंह की सपा में वापसी के सवाल पर मंत्री ने कहा कि इस पर फैसला पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव लेंगे। एक सवाल के जवाब में शिवपाल ने कहा कि सूबे में सिर्फ वे सड़कें खराब हैं, जो केंद्र सरकार के अधीन हैं। इन सड़कों के लिए वह दो बार केंद्र सरकार से आग्रह कर चुके हैं। सांसद योगी आदित्य नाथ से सपा मुखिया मुलायम सिंह के गले मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि शिष्टाचार भेंट किसी से भी हो सकती है। विचारों को लेकर भाजपा से कभी समझौता नहीं होगा।

chat bot
आपका साथी