इनरव्हील जनसेवा में आगे

By Edited By: Publish:Sun, 20 Apr 2014 01:38 AM (IST) Updated:Sun, 20 Apr 2014 01:38 AM (IST)
इनरव्हील जनसेवा में आगे

अलीगढ़ : इनरव्हील क्लब की नई शाखा न्यू एरा का उद्घाटन शनिवार को किया गया। राधिका गर्ग को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।

मुख्य अतिथि मंजू जैन एवं पिंकी बंसल ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इनरव्हील डिस्ट्रिक्ट 311 की चेयरपर्सन मंजू जैन ने कहा कि क्लब जनसेवा के काम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता है। उन्होंने राधिका गर्ग को क्लब का चार्टर प्रदान किया। सीजीआर डा. दिव्या लहरी ने आशा जताई कि नई शाखा भी सामाजिक सेवा के क्षेत्र में आगे रहेगा। इस मौके पर ज्योति किरण स्कूल के बच्चों को यूनिफार्म बांटी गई। अनुष्का जिंदल ने गणेश वंदना पर नृत्य प्रस्तुत की। शिखा जिंदल, नेहा माहेश्वरी, टीना जैन ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये। शिवानी, मनीषा एक गीत प्रस्तुत कर सभी को भावुक कर दिया। अनान्तिका मित्तल ने नृत्य प्रस्तुत किया। दिव्या मित्तल ने नारी जीवन पर कविता पढ़ी। इनरव्हील अलीगढ़ की अध्यक्ष वंदना माहेश्वरी, पूर्व सीजीआर आभा गर्ग सीजीआर दिव्या लहरी, इनरव्हील सिटी की अध्यक्ष आरती मित्तल, पहल से गुंजन भारद्वाज ने राधिका गर्ग को शुभकामना दी। सह सचिव मानसी राजानी ने क्लब की रिपोर्ट प्रस्तुत की। सह अध्यक्ष प्रीती सूद ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

chat bot
आपका साथी