Agra Weather: आज भी बदला रहेगा मौसम का मिजाज, सुबह से चल रही तेज हवाएं- चक्रवाती तूफान मोका का दिख रहा असर

ताज नगरी में चक्रवाती तूफान का असर 14 मई से शुरू हुआ था। इसके चलते हर दिन दोपहर 1200 बजे के बाद मौसम में तेजी से बदलाव आ रहा है। शाम को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं और बूंदाबांदी हो रही है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Thu, 18 May 2023 05:43 AM (IST) Updated:Thu, 18 May 2023 05:43 AM (IST)
Agra Weather: आज भी बदला रहेगा मौसम का मिजाज, सुबह से चल रही तेज हवाएं- चक्रवाती तूफान मोका का दिख रहा असर
आज भी बदला रहेगा मौसम का मिजाज, सुबह से चल रही तेज हवाएं- चक्रवाती तूफान मोका का दिख रहा असर

आगरा, जागरण संवाददाता। बंगाल की खाड़ी में विकसित हुए चक्रवाती तूफान मोचा का असर गुरुवार सुबह से ही शुरू हो गया। सुबह से ही 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। वर्षा से इन्कार नहीं किया जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 3 से 4 दिनों में दिन और रात के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी।

ताज नगरी में चक्रवाती तूफान का असर 14 मई से शुरू हुआ था। इसके चलते हर दिन दोपहर 12:00 बजे के बाद मौसम में तेजी से बदलाव आ रहा है। शाम को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं और बूंदाबांदी भी हो रही है।

बुधवार शाम को सैया सहित अन्य क्षेत्रों में ओलों की बरसात हुई। जबकि गुरुवार सुबह से ही मौसम का मिजाज तेजी से बदल गया है तेज हवाएं चल रही हैं। बादल छाए हुए हैं। वर्षा से इन्कार नहीं किया जा सकता है।

मौसम विज्ञानी डॉ दानिश के अनुसार आगामी 2 से 3 दिनों में दिन और रात के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी आएगी। 44 डिग्री तक पहुंच चुका है तापमान : पिछले सप्ताह आगरा में 44 डिग्री तक अधिकतम तापमान पहुंच चुका है। आगरा प्रदेश में दूसरा सबसे गर्म शहर रह चुका है।

chat bot
आपका साथी