आधे शहर में लड़खड़ाई जलापूर्ति

पालड़ा झाल बुलंदशहर से कम हुई गंगाजल की आपूर्ति बिजली की आंख मिचौली भी रही वजह लोग हुए परेशान टैंकरों से भेजा गया पानी

By JagranEdited By: Publish:Thu, 11 Nov 2021 11:30 PM (IST) Updated:Thu, 11 Nov 2021 11:30 PM (IST)
आधे शहर में लड़खड़ाई जलापूर्ति
आधे शहर में लड़खड़ाई जलापूर्ति

आगरा, जागरण संवाददाता। पालड़ा झाल बुलंदशहर से कम जलापूर्ति और बिजली की आंख मिचौली से गुरुवार को हजारों लोगों को परेशान होना पड़ा। आधे शहर की जलापूर्ति लड़खड़ा गई। कहीं पानी आया ही नहीं तो कहीं प्रेशर कमजोर रहा। लगातार शिकायतें मिलने पर जल संस्थान की टीम ने टैंकरों से पानी भेजा। 50 शिकायत नगर निगम कार्यालय में पहुंची।

पालड़ा झाल से आगरा को हर दिन 350 एमएलडी गंगाजल मिलता है। गुरुवार को 289 एमएलडी गंगाजल मिला। 180 एमएलडी गंगाजल जीवनी मंडी वाटरव‌र्क्स और 109 एमएलडी सिकंदरा स्थित गंगाजल प्लांट को मिला। इससे दोनों ही प्लांट पूरी क्षमता से नहीं चल सके जबकि सिकंदरा क्षेत्र में सुबह चार बार बिजली गई। इससे गंगाजल और एमबीबीआर प्लांट बंद हो गए। प्लांट को चालू होने में समय लगा। इसके चलते सिकंदरा, बोदला, आवास विकास कालोनी सेक्टर एक से 16, केदारनगर, तोता का ताल, खंदारी, संजय प्लेस, लोहामंडी, शाहगंज, अर्जुन नगर क्षेत्र में जलापूर्ति प्रभावित रही। केदारनगर निवासी विजय बघेल ने बताया कि जलापूर्ति न होने की शिकायत नगर निगम के अफसरों से की गई तब जाकर टैंकरों से पानी भेजा गया। करन सिंह ने बताया कि क्षेत्र में आए दिन जलापूर्ति प्रभावित रहती है। लोगों को परेशान होना पड़ता है। संजय प्लेस निवासी सुरेश दिवाकर ने बताया कि पांच दिनों के भीतर दो बार जलापूर्ति लड़खड़ा चुकी है। 15 स्थलों पर हुए लीकेज, बर्बाद हुआ पानी : गुरुवार को यमुनापार सहित पुराने शहर के 15 स्थलों पर लीकेज हुए। इससे लोगों को परेशान होना पड़ा। इसमें प्रमुख रूप से कालिदी विहार, टेढ़ी बगिया, सीता नगर, रामबाग रोड, जीवनी मंडी रोड, बेलनगंज, गधापाड़ा शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी