Isolation Center in Agra: आगरा के आइसोलेशन सेंटर का बुरा हाल, दलिया में कीड़े, टॉयलेट में गंदगी

Isolation Center in Agra क्वारंटाइन के बाद अब आइसोलेशान सेंटर बना है हिंदुसतान कॉलेज। बदहाली का विडियो फिर हुआ वायरल।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 06:59 AM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 06:59 AM (IST)
Isolation Center in Agra: आगरा के आइसोलेशन सेंटर का बुरा हाल, दलिया में कीड़े, टॉयलेट में गंदगी
Isolation Center in Agra: आगरा के आइसोलेशन सेंटर का बुरा हाल, दलिया में कीड़े, टॉयलेट में गंदगी

आगरा, जागरण संवाददाता। आइसोलेशन सेंटर हिंदुस्तान कॉलेज एल वन का बुरा हाल है। यहां कोरोना संक्रमित मरीजों को दिए जा रहे दलिया में कीड़े निकल रहे हैं। खाने की गुणवत्ता खराब है, दोपहर का खाना शाम को मिल रहा है। टॉयलेट गंदे हैं।

हिंदुस्तान कॉलेज के आइसोलेशन सेंटर में कोरोना संक्रमित लक्षण विहीन और मामूली लक्षण वाले मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। यहां जैतपुर कला निवासी 18 और 22 साल की दो सगी बहनों को पांच अगस्त को भर्ती किया गया। इनके पिता की तीन अगस्त को कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उन्हें सैप्टिक भी था, अगले दिन मौत हो गई, इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों की जांच हुई। आइसोलेशन सेंटर के रूम नंबर 217 में भर्ती बहनों ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड किया है। इसमें दलिया में कीड़े दिखाई दे रहे हैं। उनका कहना है कि नाश्ता दोपहर में दिया जाता है, दोपहर का खाना शाम को दिया जा रहा है। नाश्ता और खाने की गुणवत्ता खराब है, टॉयलेट के साथ ही आसपास गंदगी है। कोई सुनने वाला नहीं है। उनके स्वजनों ने भी खाने की गुणवत्ता खराब होने की शिकायत की है।

चेकअप के लिए नहीं आते चिकित्सक

आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों के चेकअप के लिए भी कोई नहीं आ रहा है, तबीयत बिगडऩे पर इलाज की सुविधा नहीं है। ऐसे में मरीज अपने तीमारदारों को संपर्क कर रहे हैं, वे सेंटर के प्रभारियों से फोन पर संपर्क करने के प्रयास करते हैं। मगर, कोई सुविधा नहीं मिल पा रही है।

यह मामला गंभीर है। पड़ताल कराई जाएगी।

-प्रभु एन सिंह डीएम  

chat bot
आपका साथी