धुंध का दिखने लगा अब असर, घर से निकलने से पहले जान लें ट्रेनों की स्थिति Agra News

10 घंटे देरी से पहुंची महाकौशल एक्‍सप्रेस। दो पैसेंजर ट्रेनें रहींं निरस्त। यात्रियों को उठानी पड़ रही परेशानी।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Thu, 19 Dec 2019 10:14 AM (IST) Updated:Thu, 19 Dec 2019 10:14 AM (IST)
धुंध का दिखने लगा अब असर, घर से निकलने से पहले जान लें ट्रेनों की स्थिति Agra News
धुंध का दिखने लगा अब असर, घर से निकलने से पहले जान लें ट्रेनों की स्थिति Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। धुंध और कोहरे की वजह से अब ट्रेनों के निरस्त होने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। बुधवार को दो ट्रेन निरस्त रहीं। महाकौशल एक्सप्रेस 10 घंटे से अधिक की देरी से स्टेशन पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

बुधवार को सुबह धुंध छाने के चलते हल्दी घाटी पैसेंजर और कोटा-यमुना ब्रिज पैसेंजर ट्रेन निरस्त रहीं। वहीं महाकौशल एक्सप्रेस 10 घंटे से अधिक की देरी से आगरा कैंट स्टेशन पहुंची। स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस सवा दो घंटे, नवयुग एक्सप्रेस एक घंटा 30 की देरी से आई। हमसफर एक्सप्रेस करीब दो घंटे की देरी से चली। अप और डाउन की करीब एक दर्जन गाडिय़ां लेट रहीं। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि रेलवे कोहरे से निपटने के लिए जीपीएस ट्रैकर का प्रयोग कर रहा है। उसके बावजूद अभी भी ट्रेन निर्धारित समय पर दूरी तय नहीं कर पा रही हैं।

यह ट्रेन हुईंं लेट

12189 महाकौशल एक्स. 10.45 घंटा

12147 स्वर्ण जयंती - 2.15 घंटा

22868 हमसफर एक्स. -1.52 घंटा

11078 झेलम एक्स. - 45 मिनट

12190 महाकौशल एक्स. - 7.00 घंटा 

chat bot
आपका साथी