PM Kisan Samman Nidhi: अंतिम दिन आज, सम्मान निधि नहीं मिल पा रही तो करा लें समाधान

PM Kisan Samman Nidhi पीएम किसान सम्मान निधि के पात्रों लाभार्थियों के लिए ब्लाक पर आयोजित होगा समाधान शिविर। गत दो दिन में 548 समस्या आई जिसमें से 254 का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। शेष का निस्तारण विस्तृत रूप से विभाग द्वारा किया जाएगा।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 01:05 PM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 01:05 PM (IST)
PM Kisan Samman Nidhi: अंतिम दिन आज, सम्मान निधि नहीं मिल पा रही तो करा लें समाधान
किसान सम्मान निधि शिविर में गत दो दिन में 548 समस्या आई।

आगरा, जागरण संवाददाता। दर्जनों ऐसे किसान हैं, जिन्होंने दो से छह बार तक पीएम किसान सम्मान निधि के लिए आवेदन किया है, लेकिन निधि खाते में नहीं आ सकी है। ऐसे किसानों की कमी नहीं है, जिनकी खाता संख्या गलत हो गई या खाता आधार से लिंक नहीं है। इन सब समस्या का समाधान कराने के लिए आज अंतिम दिन है। हर ब्लाक स्तर पर समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

किसानों को सम्मान निधि की आठवीं किस्त का इंतजार है, लेकिन खाता आधार से लिंक नहीं होने के कारण किसानों की धनराशि आने पर संकट है। इस तरह की समस्या समाधान के लिए कृषि विभाग द्वारा समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। गत दो दिन में 548 समस्या आई, जिसमें से 254 का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। शेष का निस्तारण विस्तृत रूप से विभाग द्वारा किया जाएगा। आठवीं किस्त अप्रैल में जारी होगी, जिससे पहले सभी किसानों का खाता दुरुस्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। जिला कृषि अधिकारी डा. रामप्रवेश ने बताया कि सम्मान निधि संबंधित समस्या के निस्तारण के लिए ब्लाक स्तर पर शिविर लगाए जा रहे हैं। दो दिन में आई कुल समस्या में से आधी का िनिस्तारण कराया गया है। कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक मौजूद रहकर किसानों का सहयोग कर रहे हैं। ऐसे किसान जिनकी सम्मान निधि खाते में नहीं आई है। खाता संख्या गलत है, आधार नंबर खाते से लिंक नहीं है, ऐसी समस्याओं का निस्तारण बुधवार को भी कराया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी