RERA में फंसे 10 बिल्डरों से 17 करोड़ की होगी वसूली, भेजी गई सूची Agra News

बिल्डरों के खिलाफ 17 आरसी जारी। आगरा सहित 11 शहरों के डीएम को भेजी सूची। प्रदेश में 2500 बिल्डर के चल रहे हैं रेरा में मामले। 754 आरसी हुई हैं जारी 2.81 अरब रुपये की होगी वसूली।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Fri, 27 Sep 2019 05:20 PM (IST) Updated:Fri, 27 Sep 2019 05:20 PM (IST)
RERA में फंसे 10 बिल्डरों से 17 करोड़ की होगी वसूली, भेजी गई सूची Agra News
RERA में फंसे 10 बिल्डरों से 17 करोड़ की होगी वसूली, भेजी गई सूची Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। बिल्डरों के छल का शिकार लोगों को जल्द राहत का मरहम मिलने जा रहा है। रेरा ने आगरा के दस बिल्डरों पर 17 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। इनके खिलाफ 17 आरसी जारी हुई हैं। पूरे प्रदेश में 2500 बिल्डरों को उपभोक्ताओं से छल का दोषी पाया गया है। इनसे जुर्माना राशि वसूली की जिम्मेदारी डीएम को दी गई है।

रेरा (उप्र भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण) की प्रदेश में मेरठ और लखनऊ में दो पीठ हैैं। इनमें बिल्डरों की धोखाधड़ी के कई मामले चल रहे हैैं। आगरा शहर के 100 से अधिक मामलों की सुनवाई चल रही है। हाल ही में रेरा ने कई मामलों में निर्णय सुनाया है। प्रदेश भर में 2500 बिल्डरों को दोषी पाया गया। आगरा के भी दस बिल्डर शामिल हैं। इनके खिलाफ 17 करोड़ के रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) जारी किए गए हैैं। पीठ ने कहा कि बिल्डरों ने ग्राहकों के साथ छल किया है। किसी ने रुपये मार लिए तो किसी ने निर्धारित अवधि के भीतर प्रोजेक्ट पूरा करके नहीं दिया। रेरा सचिव अबरार अहमद ने आगरा, मथुरा सहित 11 शहरों के डीएम को सूची भेजी है। 754 आरसी में 2.81 अरब रुपये की वसूली होनी है। सबसे अधिक वसूली लखनऊ में 2.12 अरब रुपये की है।

कहां कितनी होनी है वसूली

शहर का नाम, लंबित वसूली प्रमाण पत्रों की संख्या, धनराशि

- गौतमबुद्धनगर, 531, 2.12 अरब रुपये

- लखनऊ, 91, 24.84 करोड़ रुपये

- गाजियाबाद, 95, 23.49 करोड़ रुपये

- आगरा, 17, 17 करोड़ रुपये

- मेरठ, 7, 1.32 करोड़ रुपये

- बरेली, 3, 1.45 करोड़ रुपये

- मथुरा, 2, 2 लाख रुपये

- प्रयागराज, 2, 22 लाख रुपये

- मुरादाबाद, 2, 14.98 लाख रुपये

- बुलंदशहर, 3, 40.24 लाख रुपये

- वाराणसी, 14.14 लाख रुपये

- 'रेरा में जिन बिल्डरों पर जुर्माना लगाया है। उनसे 17 करोड़ रुपये की वसूली की जाएगी। वसूली प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।

- एनजी रवि कुमार, डीएम  

chat bot
आपका साथी