Fraud Builder: धोखाधड़ी का आरोपित बिल्डर अशोक शर्मा गिरफ्तार, गायत्री बिल्डर्स में थी पार्टनरशिप

Fraud Builder गायत्री बिल्डर्स के मालिक हरिओम दीक्षित के पार्टनरशिप में किया था काम। सिकंदरा थाने में पांच मुकदमे दर्ज हैं आरोपित बिल्डर के खिलाफ। फ्लैट देने का झांसा देकर लोगों की मेहनत की कमाई से जोड़ी गई रकम हड़पने के आरोप हैं।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Mon, 02 Nov 2020 04:10 PM (IST) Updated:Mon, 02 Nov 2020 04:10 PM (IST)
Fraud Builder: धोखाधड़ी का आरोपित बिल्डर अशोक शर्मा गिरफ्तार, गायत्री बिल्डर्स में थी पार्टनरशिप
गायत्री बिल्डर्स के मालिक हरिओम दीक्षित के पार्टनरशिप में किया था काम।

आगरा, जागरण संवाददाता। गायत्री बिल्डर्स के मालिक हरिओम दीक्षित को जेल भेजने के बाद अब पुलिस अन्य बिल्डरों पर शिकंजा कस रही है। सोमवार को पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोपित बिल्डर अशोक शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

सिकंदरा थाने में गायत्री बिल्डर्स के मालिक हरिओम दीक्षित, पत्नी गायत्री, भाई देवेंद्र दीक्षित और पार्टनर अशोक शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी के पांच मुकदमे दर्ज हैं। इन पर फ्लैट देने का झांसा देकर लोगों की मेहनत की कमाई से जोड़ी गई रकम हड़पने के आरोप हैं। हरिओम दीक्षित और उनकी पत्नी गायत्री को एक अक्टूबर को हरीपर्वत पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उनके खिलाफ हरीपर्वत थाने में भी मुकदमे दर्ज थे। दोनों को जेल भेजने के बाद पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश कर रही थी। इंस्पेक्टर सिकंदरा अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि हरिओम दीक्षित के पार्टनर अशोक शर्मा को सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है। अभी हरिओम दीक्षित के भाई देवेंद्र की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही हैं। 

chat bot
आपका साथी