बटेश्वर में फिल्म 'सृष्टि' का गीत फिल्माया गया, सेट पर शाम तक लगी रही भीड़

ओम शांति प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म अभिनेत्री शिखा दुबे ने सह नायिका के साथ नाव की सवारी के सीन किए शूट

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Nov 2020 06:45 AM (IST) Updated:Sun, 08 Nov 2020 06:45 AM (IST)
बटेश्वर में फिल्म 'सृष्टि' का गीत फिल्माया गया, सेट पर शाम तक लगी रही भीड़
बटेश्वर में फिल्म 'सृष्टि' का गीत फिल्माया गया, सेट पर शाम तक लगी रही भीड़

जेएनएन, आगरा। तीर्थ बटेश्वर में शनिवार को शार्ट फिल्म 'सृष्टि' का धार्मिक गीत फिल्माया गया। ओम शांति प्रोडक्शन के बैनर तले अभिनेत्री शिखा दुबे ने गीत 'हे ईश्वर हे विधाता, तुम प्रेम के हो दाता' गाने का सीन फिल्माया। शिखा के साथ सह नायिका सपना पवार के यमुना में नाव की सवारी के सीन भी शूट किए गए। फिल्म की निर्माता प्रभा मिश्रा और निर्देशक बीके पम्पोस हैं। फिल्म में मुख्य नायक की भूमिका प्रिंस तिवारी अदा कर रहे हैं।

भीम आर्मी ने मनाया विद्यार्थी दिवस

जेएनएन, आगरा। भीम आर्मी भारत एकता मिशन की ओर से शनिवार को विद्यार्थी दिवस पर बाह के अगनपुरा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बाबा साहब के विचारों से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने की शपथ ली गई। कार्यक्रम में अच्छे लेखन के लिए पल्लवी, दीक्षा सागर, अनुराग सिंह, सौरभ अरुण प्रकाश को पुरस्कृत भी किया गया। अहोई अष्टमी के लिए की खरीदारी

जेएनएन, आगरा। फतेहाबाद कस्बे और देहात क्षेत्र में (रविवार को) आज माताएं अपनीसंतान की दीर्घायु और सुख समृद्धि के लिए अहोई अष्टमी का व्रत रखेंगी। इसके लिए शमसाबाद रोड, सदर बाजार, बाह रोड आदि स्थानों पर अहोई माता की तस्वीर, करवा, कलश, रुई, दीपक की खरीदारी की गई। पंडित उदय शास्त्री ने बताया कि अस्वस्थ माताएं निर्जल व्रत न रखें। वे फलहार ले सकती हैं। शिविर में 45 लोगों ने डेढ़ लाख रुपये बिल जमा कराया

जेएनएन, आगरा। कस्बा कागारौल और गांव बरवर में विद्युत विभाग ने शनिवार को विद्युत उपखंड अधिकारी नितिन माहेश्वरी की मौजूदगी में शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया गया। गांव प्रधानों से विद्युत अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त पोल और जर्जर तारों की सूची मांगी। शिविर में 45 लोगों ने डेढ़ लाख रुपये का बकाया बिल जमा किया। गढ़ी गुसाई से बंदरों ने तीन महिलाओं को किया घायल

जेएनएन, आगरा। फतेहाबाद के गांव गढ़ी गुसाई में बंदरों के उत्पात से ग्रामीण खौफ में हैं। बच्चे घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे। शनिवार को बंदरों ने तीन महिलाओं पर हमला बोल दिया। ग्रामीणों ने एसडीएम और वन विभाग से बंदरों को पकड़ने की मांग की है। शनिवार को रामकली, चंचल शर्मा, मंजू देवी को बंदरों ने काट लिया। स्वजन उन्हें अस्पताल ले गए। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बंदरों ने घर से निकलना भी दूभर कर दिया है। आए दिन हमला बोल देते हैं। बीते एक माह में वे 12 लोगों को घायल कर चुके हैं।

chat bot
आपका साथी