Tourism in Agra: 31 दिसंबर तक इंटरनेशनल फ्लाइट नहीं, आगरा के पर्यटन उद्योग को लगा जोर का झटका

Tourism in Agra पर्यटन उद्यमी कर रहे हैं फ्लाइट व टूरिस्ट वीजा सर्विस शुरू करने की मांग। मार्च से ठप पड़ा है आगरा का पर्यटन कारोबार विदेशी पर्यटकों पर है निर्भर। भारत आने वाले 60 फीसद विदेशी पर्यटकों की आइटनरी में ताजमहल शामिल होता है।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 04:32 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 04:32 PM (IST)
Tourism in Agra: 31 दिसंबर तक इंटरनेशनल फ्लाइट नहीं, आगरा के पर्यटन उद्योग को लगा जोर का झटका
भारत आने वाले 60 फीसद विदेशी पर्यटकों की आइटनरी में ताजमहल शामिल होता है।

आगरा, जागरण संवाददाता। कोरोना काल में पर्यटन को उबारने के लिए पर्यटन उद्यमी सरकार से इंटरनेशनल फ्लाइट और टूरिस्ट वीजा सर्विस शुरू करने की तिथि बताने की मांग कर रहे हैं। सरकार ने इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू करने की तिथि तो नहीं बताई, लेकिन उनके 31 दिसंबर तक बंद रहने की घोषणा कर दी। इससे आगरा के पर्यटन कारोबार को जोर को झटका लगा है। उसके उबरने की फिलहाल कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते आगरा का पर्यटन उद्योग मार्च से प्रभावित होना शुरू हुआ था। इसकी शुरुआत केंद्र सरकार द्वारा वीजा देना बंद करने के साथ हुई थी। सरकार ने टूरिस्ट वीजा व ई-वीजा को छोड़कर वर्किंग वीजा, स्टूडेंट वीजा आदि देना शुरू कर दिया है। मार्च से बंद चल रही इंटरनेशनल फ्लाइट की शुरुआत अभी तक नहीं हो सकी है। केवल कारगो और डायरेक्टरेट जनरल आफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) से अनुमति प्राप्त फ्लाइट ही आ सकती हैं। आगरा का पर्यटन कारेाबार विदेशी पर्यटकों पर अधिक निर्भर करता है। इंटरनेशनल फ्लाइट को डीजीसीए ने 31 दिसंबर तक स्थगित किए जाने की घोषणा गुरुवार को कर दी। इससे विदेशी पर्यटक यहां नहीं आ सकेंगे। आगरा का पर्यटन कारोबार विदेशी पर्यटकों पर अधिक निर्भर है। भारत आने वाले 60 फीसद विदेशी पर्यटकों की आइटनरी में ताजमहल शामिल होता है। विदेशी पर्यटकों के आने से होटल, रेस्टोरेंट, टूर आपरेटर, ट्रैवल एजेंसी संचालक, गाइड, फोटोग्राफर, एंपोरियम संचालक को काम मिलता है।

तीन से छह माह का लगेगा समय

विदेशी पर्यटक घूमने का कार्यक्रम तीन से छह माह पूर्व बनाते हैं। अब दिसंबर तक कोई इंटरनेशनल फ्लाइट नहीं है। फ्लाइट कब शुरू होंगी, सरकार यह नहीं बता रही है। फ्लाइट शुरू होने व टूरिस्ट वीजा सर्विस शुरू होने के तीन से छह माह बाद विदेशी पर्यटन शुरू हो सकेगा।

यूरोपीय देशों में लाक डाउन ने बढ़ाई चिंता

यूरोप के कई देशों में हुए लाक डाउन ने आगरा के पर्यटन कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है। इटली, फ्रांस, इंग्लैंड, जर्मनी में लाक डाउन हो गया है।

पर्यटन कारोबार की बुरी स्थिति है। ताजमहल पर पर्यटकों के निरंतर लौटने से शहर की छवि खराब हो रही है। काम कब से शुरू हो सकेगा कुछ कह नहीं सकते हैं। सरकार से उद्योग को कोई राहत नहीं मिली है।

-राजेश शर्मा, सचिव टूरिज्म गिल्ड आफ आगरा

सरकार का पर्यटन कारोबार की तरफ कोई ध्यान नहीं है। आठ माह से पर्यटन कारोबारी खाली बैठे हैं। उन्हें सरकार द्वारा कोई रियायत नहीं दी गई। काेरोना काल में पर्यटन उद्योग के 2021 में भी उबरने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

-राकेश चाैहान, अध्यक्ष होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन 

chat bot
आपका साथी