खातीपाड़ा गए तो दांतों तले अंगुलियां दबाने पर मजबूर हो जाएंगे

वार्ड 86 के खातीपाड़ा में नारकीय जीवन जीने के लिए लोग मजबूर, 'जागरण आपके द्वार' में क्षेत्रीय लोगों ने सुनाया दुखड़ा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Oct 2018 07:00 AM (IST) Updated:Wed, 17 Oct 2018 07:00 AM (IST)
खातीपाड़ा गए तो दांतों तले अंगुलियां दबाने पर मजबूर हो जाएंगे
खातीपाड़ा गए तो दांतों तले अंगुलियां दबाने पर मजबूर हो जाएंगे

आगरा (जेएनएन): बेसन बस्ती हो या फिर माहौर बस्ती। सभी जगह हाल बुरे हैं। सीवर लाइन चोक है और नालियों में भर जाता है। शिकायतें होती हैं, लेकिन जल संस्थान द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती। सफाई व्यवस्था ध्वस्त है। हर दिन झाड़ू नहीं लगती, न ही कूड़ा उठाया जाता है। यह व्यथा है वार्ड 86 के खातीपाड़ा के लोगों की।

दैनिक जागरण के 'जागरण आपके द्वार' का आयोजन मंगलवार को खातीपाड़ा में किया गया। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि विभिन्न बस्तियों में आए दिन जलापूर्ति लड़खड़ा जाती है। पानी न आने की शिकायत जल संस्थान के अफसरों से की जाती है, लेकिन पानी के टैंकर नहीं भेजे जाते। खातीपाड़ा और पुल छिंगा मोदी में डलावघर हैं। इनसे ठीक तरीके से कूड़े का उठान नहीं होता है।

नहीं हो रही फॉगिंग

खातीपाड़ा में पिछले चार माह के भीतर फॉगिंग नहीं हुई है। पूर्व पार्षद हेमंत प्रजापति ने बताया कि फॉगिंग का कोई रोस्टर नहीं बनाया गया। मच्छरों का जबरदस्त प्रकोप है।

खराब पड़े हैंडपंप और स्ट्रीट लाइट

खातीपाड़ा में दर्जनभर हैंडपंप हैं लेकिन सभी खराब पड़े हैं। इस साल जल निगम ने एक भी हैंडपंप रीबोर नहीं कराया। वहीं इलाके में 40 स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं।

नहीं बांटे गए डस्टबिन

खातीपाड़ा के लोगों ने बताया कि उनके क्षेत्र में नगर निगम द्वारा अभी तक डस्टबिन का वितरण नहीं किया है। डस्टबिन के लिए कई बार शिकायत भी की है।

नहीं हुई नालों की सफाई

इस साल नाला हबीब, नाला शाही मस्जिद, नाला पुनियापाड़ा की सफाई नहीं हुई है। जरा सी बारिश में नाले बैक मारने लगते हैं और पानी लोगों के घरों में भर जाता है। सफाई व्यवस्था खराब हो चुकी है। हर दिन झाड़ू नहीं लगती है।

आशीष अग्रवाल गलियों में सीवर भरा हुआ है। लोगों को इससे परेशान होना पड़ता है।

संतोष माहौर डलावघर के बाहर सफाई कर्मचारी कूड़ा फेंक कर चले जाते हैं। इससे काफी दिक्कत होती है।

रफीक लंबे समय से फॉगिंग नहीं कराई गई है। इसकी शिकायत नगर निगम में की जा चुकी है।

मोहम्मद शकील सफाई तो छोड़िए, डलावघरों के बाहर कूड़ा फेंक दिया जाता है। आए दिन जलापूर्ति गड़बड़ रहती है। इससे लोग परेशान होते हैं।

प्रियंका प्रजापति, पार्षद वार्ड 86 खातीपाड़ा में सीवर लाइन की सफाई कराई जाएगी। हर दिन सफाई क्यों नहीं हो रही, इसकी जांच कराई जाएगी।

अरुण प्रकाश, नगरायुक्त

chat bot
आपका साथी