दर्शन करने आए थे हरियाणा से वृंदावन, मासूम बच्ची को छोड़ दंपती ने खाया विषाक्त

हरियाणा के जगाधरी से मंदिरों के दर्शन को बेटी के साथ आए थे पति-पत्नी। पति की हालत चिंताजनक। पत्नी भी आइसीयू में।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Wed, 17 Apr 2019 09:31 PM (IST) Updated:Wed, 17 Apr 2019 09:31 PM (IST)
दर्शन करने आए थे हरियाणा से वृंदावन, मासूम बच्ची को छोड़ दंपती ने खाया विषाक्त
दर्शन करने आए थे हरियाणा से वृंदावन, मासूम बच्ची को छोड़ दंपती ने खाया विषाक्त

आगरा, जेएनएन। हरियाणा से मंदिरों के दर्शन करने आए दंपती ने वृंदावन में धर्मशाला के कमरे में खुद को बंद कर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। धर्मशाला कर्मचारियों ने पुलिस की मदद से पति-पत्नी को कमरे से बाहर निकालकर जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। हालत ङ्क्षचताजनक होने पर चिकित्सकों ने नयति अस्पताल रैफर कर दिया। नयति हॉस्पिटल में भर्ती पति की हालत ङ्क्षचताजनक बताई जा रही है। पत्नी का भी आईसीयू में उपचार चल रहा है। इनके साथ ढाई साल की बेटी भी है, जिसे महिला पुलिसकर्मी संभाले हुए है।

कोतवाली क्षेत्र स्थित प्रेम मंदिर के सामने मीणा धर्मशाला में बुधवार की सुबह हरियाणा के श्रद्धालु दंपती ने विषाक्त का सेवन कर लिया। धर्मशाला के रिसेप्शन पर मौजूद मनोज कुमार के अनुसार दंपती हरियाणा के जिला यमुना नगर के जगाधरी निवासी अभिषेक व वर्षा अपनी ढाई साल की बेटी के साथ मंगलवार की शाम करीब 7.50 बजे कमरा नंबर 202 में ठहरे। बुधवार की सुबह पति-पत्नी बाहर घूमकर आए और 9.20 बजे कमरे में चले गए। इसके आधा घंटे बाद अभिषेक की बहन प्रियंका का रिसेप्शन पर कॉल आया कि दोनों का फोन नहीं लग रहा। मेरी बात करवा दो। मनोज जब कमरे पर गया तो वह अंदर से बंद था और बच्ची रो रही थी। मनोज को शक हुआ तो पुलिस को खबर की। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो पति-पत्नी बेहोश पड़े थे और बेटी रो रही थी। पति के पास कीटनाशक दवा की शीशी पड़ी थी। जिससे स्पष्ट हो गया कि दोनों ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। पुलिस ने महिला व पुरुष को अस्पताल में भर्ती करवाया। हालात गंभीर होने पर उन्हें नयति अस्पताल रैफर कर दिया। जहां अभिषेक को वेंटीलेटर पर रखा गया है, जबकि पत्नी का आईसीयू में उपचार चल रहा है।

आखिर कहां से मिला कीटनाशक

हरियाणा के दंपती ने कीटनाशक दवा का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। ये कीटनाशक उनके पास कहां से आया, ये दंपती के होश में आने के बाद ही पता चलेगा। कीटनाशक का इस्तेमाल झगड़े के कारण नहीं पहले से तय योजना के मुताबिक किया प्रतीत हो रहा है।

जो जानकारी पता लगी है उसके मुताबिक वर्षा का अपनी सास से झगड़ा हुआ था, इसके बाद दंपती बेटे के साथ यहां आ गए थे, यहां भी उनका सुबह झगड़ा हुआ और इसके बाद दोनों ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों के आने के बाद ही ज्यादा जानकारी हो पाएगी।

राजेश कुमार सिंह, एसपी सिटी

chat bot
आपका साथी