UP Weather 2019: फिर उछला पारा, गर्म हवाओं ने सताया, बढ़ेगा और तापमान

सोमवार को अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम रहा 28 डिग्री सेल्सियस।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Mon, 20 May 2019 05:11 PM (IST) Updated:Mon, 20 May 2019 06:37 PM (IST)
UP Weather 2019: फिर उछला पारा, गर्म हवाओं ने सताया, बढ़ेगा और तापमान
UP Weather 2019: फिर उछला पारा, गर्म हवाओं ने सताया, बढ़ेगा और तापमान

आगरा, जेएनएन। तीन- चार दिन राहत देने के बाद मौसम पुरानी रंगत पर आने लगा है। सोमवार को पारे के उछाल लेते ही दिनभर गर्म हवाएं चलती रहीं। मौसम के इस रूख से नागरिक परेशान दिखे। एक बार फिर बाजार और राहों पर सन्नाटा दिखने लगा।

चार दिन पहले आंधी के बाद बारिश से मौसम खुशगवार हो गया था। रात और दिन का तापमान भी नीचे आ गया था, इससे नागरिकों को सुकून भी मिला था। सोमवार को तापमान पुराने ढर्रे पर आ गया। सुबह से सूरज अपने तेवरों से नागरिकों को गर्मी का अहसास कराने लगा। दिनभर चलीं गर्म हवाओं से भी नागरिक बेहाल नजर आए। दोपहर को राहों पर गर्मी का असर भी दिखा। बाजार और सड़कों पर एक बार फिर सन्नाटे का आलम दिखाई दिया।

तीन डिग्री उछला पारा

चार दिन से दिन का तापमान 38-39 डिग्री सेल्सियस डिग्री पर टिका था। सोमवार को यह मौसम साफ रहने और धूप निकलने के बाद तीन डिग्री और उछलकर 42 डिग्री पर जा पहुंचा, जबकि रात का तापमान भी दो डिग्री बढ़कर 28 डिग्री से. पर जा पहुंचा। रात को तापमान कई दिन से 25 और 26 डिग्री से. पर बना हुआ था।

और बढ़ेगा तापमान

मौसम साफ रहने और तेज धूप निकलने से अब तापमान में और इजाफे के आसार दिखने लगे हैं। ऐसे में अब गर्मी का असर भी सताएगा। मौसम के ऐसे तेवरों से गर्मी केे एक बार फिर पुराने ढर्रे पर आने के आसार नजर आने लगे हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी