बाह में पेड़ के नीचे सजी थी जुए की महफिल, छापा

भरतार गांव का पूर्व प्रधान गिरफ्तार 11 बाइक और एक बोलेरो बरामद

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Jun 2021 06:20 AM (IST) Updated:Wed, 30 Jun 2021 06:20 AM (IST)
बाह में पेड़ के नीचे सजी थी जुए की महफिल, छापा
बाह में पेड़ के नीचे सजी थी जुए की महफिल, छापा

जागरण टीम, आगरा। यमुना के खादर में पेड़ के नीचे जुए की महफिल सजी हुई थी। बाह पुलिस ने छापा मारकर पूर्व प्रधान को गिरफ्तार किया है। अन्य साथी भाग निकले। मौके से जुआरियों की 11 बाइक और एक बोलेरो बरामद हुई है।

इंस्पेक्टर बाह विनोद कुमार ने बताया कि कोट गांव के पास यमुना के खादर में पेड़ के नीचे जुए की महफिल सजी हुई थी। काफी संख्या में लोग जमा थे। कुछ दांव लगा रहे थे। बटेश्वर एसआइ विपिन कुमार के निर्देशन में पुलिस की टीम ने छापामार कार्रवाई की तो वहां भगदड़ मच गई। लोग अपने वाहन छोड़कर भाग निकले। पुलिस के मुताबिक मौके से भरतार गांव के पूर्व प्रधान रामवीर को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 32 हजार रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपित ने कई जुआरियों के नाम बताए हैं। उनकी तलाश की जा रही है। प्लाट में हो रहा था खनन की चंबल-बालू का भंडारण

जागरण टीम, आगरा। फतेहपुर सीकरी में सहनपुर-सामरा मार्ग पर प्लाट में राजस्थान से लाई गई डस्ट, चंबल और बालू का अवैध भंडारण किया गया था। फतेहपुर सीकरी पुलिस ने मौके पर छापा मारकर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से एक ट्रैक्टर और दो बाइक भी जब्त की गई हैं। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।

फतेहपुर सीकरी पुलिस ने बताया कि राजस्थान से अवैध खनन कर डस्ट, बालू और चंबल लाई जा रही है। इसे सहनपुर-सामरा मार्ग स्थित प्लाट में भंडारण किया जा रहा था। जानकारी पर पुलिस की टीम ने छापा मारा। पुलिस के मुताबिक मौके से गिरफ्तार किए गए आरोपितों में बबलू, रामलखन, कपिल निवासीगण सुनारी, चिकसाना और नरेंद्र निवासी होशियारी, चिकसाना हैं। आरोपितों के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण और खनन अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।

chat bot
आपका साथी