भागवत कथा में किए गोवर्धन महाराज के दर्शन

श्श्रीमद भागवत ही तारने वाली मन को शुद्ध करें कथा का श्श्रवण

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Oct 2020 07:00 AM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 07:00 AM (IST)
भागवत कथा में किए गोवर्धन महाराज के दर्शन
भागवत कथा में किए गोवर्धन महाराज के दर्शन

आगरा, जागरण संवाददाता। कमला नगर के सिधु भवन में चल रही भागवत कथा के पांचवें दिन सोमवार को कथावाचक स्वामी शतानंद महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, माखन चोरी, गोवर्धन पूजा का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि ब्रजवासी इंद्र के कोप से डरकर भगवान श्रीकृष्ण से बचाने को कहने लगे। तब भगवान श्रीकृष्ण ने गिरिराज पर्वत को अपनी अंगुली पर उठाकर ब्रजवासियों को इंद्र के कोप से बचाया और इंद्र का अभिमान चूर किया। उसी दिन से ब्रजवासियों द्वारा इंद्र की बजाय गिर्राज महाराज की पूजा शुरू कर दी गई। बाल श्रीकृष्ण की कथा के दौरान झांकियां प्रस्तुत की गईं। मोतीलाल गर्ग, विमलेश अग्रवाल, गिरीशचंद गुप्ता, सुलेखा गुप्ता, शैलेश अग्रवाल, नीरज जायसवाल, सीमा अग्रवाल, रजनी अग्रवाल, आरती अग्रवाल, लक्ष्मीनारायण गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, सुभाषचंद गुप्ता आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी