20 मिनट में बुक हो गए कोवैक्सीन के स्लाट, 12 तक अप्वाइंटमेंट फुल

56 केंद्रों के लिए अप्वाइंटमेंट बुक करने को सुबह 10 बजे खुला विकल्प देहात के स्वास्थ्य केंद्रों के स्लाट हैं खाली

By JagranEdited By: Publish:Mon, 07 Jun 2021 05:55 AM (IST) Updated:Mon, 07 Jun 2021 05:55 AM (IST)
20 मिनट में बुक हो गए कोवैक्सीन के स्लाट, 12 तक अप्वाइंटमेंट फुल
20 मिनट में बुक हो गए कोवैक्सीन के स्लाट, 12 तक अप्वाइंटमेंट फुल

आगरा, जागरण संवाददाता। वैक्सीन के लिए रविवार को सुबह 10 बजे कोविन एप पर अप्वाइंटमेंट बुक करने का विकल्प खुला। 20 मिनट में ही कोवैक्सीन के सात केंद्रों के स्लाट फुल हो गए। 18 से 44 साल की उम्र के लोगों के लिए 12 जून तक के स्लाट फुल भी हो गए। देहात के कुछ केंद्रों पर ही स्लाट खाली हैं।

सीएमओ डा. आरसी पांडेय ने बताया कि सोमवार से शनिवार तक हर रोज 9000 डोज लगाई जाएंगी। 56 केंद्रों पर वैक्सीन लगवाने के लिए सुबह 10 बजे आनलाइन अप्वाइंटमेंट बुक करने के लिए विकल्प खुला। सबसे पहले लोगों ने कोवैक्सीन के स्लाट बुक कराए। 20 मिनट में ही 7 से 12 जून तक के स्लाट बुक हो गए। दोपहर एक बजे तक कोविशील्ड के स्लाट भी बुक हो गए। सीएचसी बाह, जैतपुर कला, बटेश्वर में स्लाट खाली हैं। सरकारी केंद्रों पर निश्शुल्क वैक्सीन लगाई जा रही है। महिला और अभिभावक स्पेशल चार केंद्र

इस बार महिला स्पेशल और अभिभावक स्पेशल केंद्र के लिए भी स्लाट खोले गए। महिला स्पेशल केंद्र लेडी लायल जिला महिला चिकित्सालय और हेल्थ सेंटर बरौली अहीर में बनाए गए हैं। अभिभावक स्पेशल केंद्र एकलव्य स्पो‌र्ट्स स्टेडियम और अंजना सेवा केंद्र, कर्मयोगी में बनाए गए हैं। ये भी फुल हो गए। निजी हास्पिटल में 1500 रुपये में कोवैक्सीन

निजी हास्पिटल मूलचंद मेडिसिटी में कोवैक्सीन के लिए आनलाइन अप्वाइंटमेंट बुक किए गए। यहां वैक्सीन लगवाने पर 1500 रुपये चार्ज देना होगा। वैक्सीन का चार्ज अधिक होने से लोग परेशान हैं। इन केंद्रों पर कोवैक्सीन

एसएन मेडिकल कालेज

शहरी स्वास्थ्य केंद्र जीवनी मंडी

शहरी स्वास्थ्य केंद्र मोती महल

शहरी स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुरा

शहरी स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज प्रथम

शहरी स्वास्थ्य केंद्र बुंदूकटरा

शहरी स्वास्थ्य केंद्र विभव नगर

chat bot
आपका साथी