बोले कांग्रेसी ये तो सरासर गलत, आखिर किस बात की है ये सजा Agra News

निष्कासित कांग्रेसियों ने कहा समानांतर संगठन नहीं बनाया। पार्टी में वापसी नहीं होने पर कानूनी कार्रवाई करेंगे।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sat, 23 Nov 2019 09:55 AM (IST) Updated:Sat, 23 Nov 2019 09:58 AM (IST)
बोले कांग्रेसी ये तो सरासर गलत, आखिर किस बात की है ये सजा Agra News
बोले कांग्रेसी ये तो सरासर गलत, आखिर किस बात की है ये सजा Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। कांग्रेस से छह वर्ष के लिए निष्कासित किए गए कांग्रेसियों ने बिना नोटिस के निष्कासन को गलत बताया है। उन्होंने समानांतर संगठन नहीं बल्कि वरिष्ठ कांग्रेस जन संघर्ष समिति बनाने की बात कही है। पार्टी में वापसी नहीं होने पर कानूनी कार्रवाई करने की बात वे कह रहे हैं।

शुक्रवार को शहर कांग्रेस के कार्यालय पर प्रेसवार्ता में पूर्व कार्यवाहक शहर अध्यक्ष हाजी जमीलुद्दीन कुरैशी ने बताया कि हम लोगों ने कोई समानांतर संगठन नहीं बनाया है। दलालों से कांग्रेस को बचाने के लिए संघर्ष समिति बनाई है। संघर्ष समिति को बनाने से कोई अनुशासन भंग नहीं होता। हमें और हमारे साथियों को बिना नोटिस दिए निष्कासित किया गया है, जो गलत है। समिति अंतिम पंक्ति में बैठे कार्यकर्ताओं को न्याय दिलाने के लिए है, जिसे कभी भी भंग कर सकते हैं। संघर्ष समिति के शहर अध्यक्ष अरविंद दौनेरिया ने बताया कि कांग्रेस के लिए वे जिएंगे। निष्कासन एक भूल है। अगर पार्टी नेतृत्व ने इसे वापस नहीं लिया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वरिष्ठ कांग्रेसी गोविंद अग्रवाल ने बताया कि कांग्रेस ने कार्यकर्ता नहीं, आगरा में पार्टी की आत्मा ही निकाल दी है। यशपाल राणा, भानु भदौरिया, पं. संजय शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। नदीम नूर, कपिल गौतम, संजय यादव, कपिल उप्पल, अजय उपाध्याय, विपिन सिकरवार, इरफान कुरैशी, मो. मोहसिन, शैलेंद्र चौधरी, मुस्तकीम, शानू कुरैशी मौजूद रहे।

इन्हें किया गया है निष्कासित

अनुशासन समिति के सदस्य पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ल ने हाजी जमीलुद्दीन कुरैशी, शिल्पा दीक्षित, अरविंद दौनेरिया, पं. संजय शर्मा, भानु भदौरिया, नदीम नूर, राघवेंद्र सिंह मीनू, रमेश पहलवान, दिलीप वर्मा, केपी सिंह चंदेल, ईशू जैन, अंशुल जादौन को छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित किया है। 

chat bot
आपका साथी